
काजल मेकअप का अहम हिस्सा माना जाता है और मार्केट में इसकी कई वैराइटी भी आती हैं। कई महिलाएं रोजाना आंखों की वॉटरलाइन यानी अंदरूनी किनारे पर डार्क काजल लगाती हैं। इसके बाद ऐसा भी होता है कि बिना काजन को हटाए रात में सो भी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस कारण से आंखों की समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है? इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस विषय के बारे में बताते हुए डॉक्टर आंचल एक खास सलाह देती है। डॉक्टर एक लड़की के आंखों की समस्या को बताते हुई आई केयर टिप्स देती हैं। आप भी जानिए कि काजल को कैसे लगाना चाहिए और लापरवाही के कारण किस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
पलकों के किनारे पर मीबोमियन ग्रंथियां होती हैं। इन ग्लैंड्स का काम नैचुरल ऑयल बनाना और आंखों की नमी बनाए रखना और आंसुओं को जल्दी सूखने से बचाना होता है। काजल को आंख के वॉटरलाइन पर लगाया जाता है, तो उसके कण, वैक्स और तेल इन ग्रंथियों के छिद्रों के आसपास इकट्ठा हो जाते हैं। डॉक्टर आंचल बताती हैं कि इस कारण से ऑयल का बहाव रुक सकता है।इस कारण से पलकों पर बनने वाली दर्दनाक लाल गांठ या स्टाई (Stye) की समस्या हो जाती है। इसके बाद बिना संक्रमण के भी एक सूजन वाली गांठ बन सकती है, जिसे कैलाजियन कहा जाता है। ये ऑपरेट भी करानी पड़ती है।
और पढ़ें: क्या सिंगल लोगों को भी चाहिए लाइफ इंश्योरेंस? जवाब जानकर बदल सकती है आपकी सोच
नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपको आंखों में लगातार दर्द, सूजन, बार-बार स्टाई या कैलाजियन की समस्या हो रही है, तो आई स्पेशलिस्ट से जरूर मिलें।
और पढ़ें: '100% नैचुरल' दावा पड़ा भारी', FSSAI का Dabur पर बड़ा एक्शन-कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाया बैन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.