सैफ के शरीर से निकाला 3 इंच का ऑब्जेक्ट, जानें डॉ. नितिन डांगे के बारे में

Published : Jan 16, 2025, 12:30 PM ISTUpdated : Jan 16, 2025, 02:16 PM IST
Dr Nitin Dange neurosurgeon

सार

सैफ अली खान पर घर में हमला, डॉक्टर नितिन डांगे ने सर्जरी कर बचाई जान। जानें डॉ. नितिन डांगे का अनुभव, उनकी विशेषज्ञता और लीलावती अस्पताल से जुड़ी जानकारी।

हेल्थ डेस्क: सैफ अली खान पर रात करीब 2:30 बजे उनके ही घर में चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। बांद्रा स्थित घर में घुसे लुटेरे ने सैफ अली खान पर करीब छह बार चाकू से वार किया। सैफ अली खान को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दो घाव सैफ अली खान को बहुत गहरे लगे। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर अब स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। सैफ अली खान का इलाज करने वाले डॉक्टर नितिन डांगे फेमस डॉक्टर हैं। आइए जानते हैं नितिन डांगे के बारे में कुछ खास बातें।

कौन हैं सैफ का ऑपरेशन करने वाले डॉ. नितिन डांगे?

सैफ अली खान का इलाज करने के लिए कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट निशा गांधी और न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे शामिल हुए। डॉ नितिन लीलावती अस्पताल और अनुसंधान केंद्र मुंबई से जुड़े विश्व के प्रसिद्ध स्ट्रोक और इंडोयोवैस्कुलर न्यूरोसर्जन हैं। डॉ नितिन के पास करीब 25 साल का अनुभव है। उन्हें वरिष्ठ हाइब्रिड न्यूरोसर्जन और स्ट्रोक स्पेशलिस्ट के रूप में जाना जाता है एमबीबीएस पूरा करने के बाद डॉक्टर नितिन एवीएम, व्यापाक न्यूरोसर्जरी, इंटरवेंशनल न्यूरोसर्जरी, कॉइलिंग और क्लिपिंग आदि सर्जरी के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

बाल चिकित्सा न्यूरोसर्जरी में भी विशेषज्ञ

डॉ. नितिन डांगे बाल चिकित्सा न्यूरोसर्जरी में भी विशेषज्ञ हैं। उन्हें हेड इंजरी सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर का मैनेजमेंट, स्पाइनल सर्जरी स्टीरियोटेटिक न्यूरोसर्जरी आदि में महारत हासिल है। डॉ. नितिन तीव्र स्ट्रोक के मामलों को भी हैंडिल करने में माहिर है। ब्रेन हेमरेज सर्जरी से लेकर स्कल सर्जरी आदि को मैनेज करने में डॉक्टर नितिन के पास सालों का एक्सपीरियंस है।

आपको बताते चले कि सैफ अली खान के गर्दन और रीढ़ पर तेजी से हमला किया गया था। इस कारण से गंभीर चोटें आई हैं। शरीर से करीब तीन इंच लंबा ऑब्जैक्ट निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक ये चाकू का हिस्सा हो सकता है।

और पढ़ें: Saif को लगा चाकू तो सबसे पहले किसे किया फोन ? रात 3 बजे पहुंचा घर

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत