Kuldeep Yadav Wedding : बाराती बनकर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, गेस्ट की लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज

Published : Mar 14, 2026, 05:58 PM IST
kuldeep yadav wedding WITH vanshika chaddha

सार

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को वंशिका चड्डा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस विवाह में शामिल होने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंची है। आइए चेक करते हैं मेहमानों की लिस्ट… 

टी20 वर्ल्ड चैंपियन और भारतीय क्रिकेट टीम स्पिनर कुलदीप यादव आज 14 मार्च को कुछ समय बाद अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी के 7 फेरे लेंगे। इस हाईप्रोफाइल शाद में कई दिग्गज हस्तिया पहुंची हैं। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के साथ ही कई क्रिकेटर्स का जमावड़ा लगा हुआ है। लेकिन सबकी नजरें पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर हैं, जो कुलदीप की बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

7 फेरे तक रुकेंगे धीरेंद्र शास्त्री?

दरअसल, कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी देहरादून पहुंच गए हैं। एक्स पर देहरादून एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है, जिसमें बागेश्वर महाराज अपने समर्थकों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा कि वह ना सिर्फ कुलदीप की बारात में शामिल होंगे, बल्कि 7 फेरे और शादी के बंधन में बंधवाने के बाद आर्शीवाद देने तक वहां रुकेंगे।

कुलदीप की शादी में वीआईपी मेहमानों की लिस्ट

  • कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह मंगेतर प्रिया सरोज, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी पत्नी के साथ पहुंचे हैं।
  •  वहीं बताया जा रहा है कि  शादी शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ नीतिश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रविंद्र जड़ेजा और आरपी सिंह भी शामिल होंगे।

17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन

बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका चड्डा की आज उत्तराखंड के मसूरी में सॉवाय होटल में शादी हो जाएगी। लेकिन दोनों की शादी रिसेप्शन लखनऊ में रखा गया है। यह ग्रांड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में होगा। जिसमें खेल जगत से लेकर मनोरंजन और राजनीतिक जगत की हस्तियां पहुंचेगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसमें शिरकत करेंगे।

वीडियो में देखिए कुलदीप की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

 

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका