
Lizard Bite Treatment:घर की दीवारों पर भागती छिपकली देखकर कई लोगों को डर लगता है। कुछ लोगों को तो इसकी वजह से नींद भी नहीं आती छिपकली गंदी होती है ये तो सब जानते हैं, लेकिन क्या ये खाने में गिर जाए या काट ले तो जहर फैलता है और मौत हो जाती है? क्या छिपकलियां काटने से इंसान की मौत हो सकती है? आमतौर पर घरों में पाई जाने वाली छिपकलियां ज़हरीली नहीं होतीं है। इनकी त्वचा से ज़हर नहीं निकलता। कुछ प्रजातियां ज़हरीली होती हैं, लेकिन वे ज्यादातर जंगलों में पाई जाती हैं। घर की छिपकलियां काटती नहीं हैं। अगर काट भी लें, तो मौत नहीं होती लेकिन इंफेक्शन हो सकता है। छिपकलियां परजीवी और बैक्टीरिया खाती हैं। इसलिए उनके काटने से इंफेक्शन हो सकता है। इसीलिए इनका मल खाने में नहीं गिरना चाहिए।
अगर आपको छिपकली काट ले, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। सबसे पहले काटी हुई जगह को साफ पानी से धोएं। आप एंटीसेप्टिक साबुन से घाव को धो सकते हैं। इसके बाद, इसे अच्छे एंटीसेप्टिक से साफ करें और एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। इससे इंफेक्शन का खतरा कम हो जाएगा। अगर काटने के बाद बहुत दर्द या सूजन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
घर की छिपकली ज़हरीली नहीं होती लेकिन लापरवाही भी नहीं बरतनी चाहिए। आपको काटने वाली छिपकली ने ज़हर छोड़ा है या नहीं, ये आप आसानी से पता लगा सकते हैं। अगर काटी हुई जगह पर तेज़ दर्द हो, सूजन दिखाई दे, लाल हो जाए, आसपास खुजली हो, तो ये इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इंफेक्शन से आपको बुखार भी हो सकता है। छिपकली काटने के बाद अगर आपको जी मिचलाए या उल्टी हो, तो ये भी ज़हर का संकेत है। एलर्जी, सांस लेने में तकलीफ भी ज़हर की वजह से हो सकती है।
अगर खाने में छिपकली गिर जाए, तो खाना दूषित हो जाता है। उस खाने को भूलकर भी न खाएं। सभी छिपकलियों की त्वचा में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है। यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। चक्कर आना और उल्टी हो सकती है। अगर समय पर इलाज न मिले तो जान को खतरा भी हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.