
गर्मी के मौसम में जगह-जगह लीची बिकते हुए दिख रही हैं। लीची का सेवन करने से एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचते हैं। अगर अब तक आपने लीची नहीं खाई है, तो इसके फायदे जरूर जानने चाहिए। लीची गर्मियों में बिकने वाला रसीला और मीठा फल होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को ये फल खूब पसंद आता है। जानते हैं गर्मियों में लीची खाने से शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं।
गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम हो जाती है और साथ ही गर्मी भी बहुत महसूस होती है। ऐसे में लीची का सेवन करने से ना सिर्फ शरीर हाइड्रेट रहता है बल्कि शरीर को ठंडक भी महसूस होती है। आप चाहे तो लीची की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।
लीची में पर्याप्त मात्रा में विटामिन C होता है, जिससे न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि कई बीमारियों का खतरा खत्म हो जाता है। अगर बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो हफ्ते में 3 से 4 दिन लीची खिला सकते हैं।
अगर आप रोजाना थोड़ी मात्रा में लीची का सेवन करते हैं, तो उससे आपकी स्किन चमकदार बन जाएगी। लीची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। ये फाइबर से भरपूर होती है।
अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है और कब्ज की समस्या रहती है, तो वह आपको लीची का सेवन जरूर करना चाहिए। लीची में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जिससे कॉस्टिपेशन की समस्या धीरे-धीरे कम होती है।
लीची में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम के साथ ही जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उन्हें लीची का सेवन करना चाहिए, जिससे कि वह कंट्रोल में रहे। साथ ही लीची का सेवन करने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.