माधुरी दीक्षित के पति का था बुरा हाल, 1 साल में ऐसे किया 18 Kg वेट लॉस

Published : Apr 25, 2025, 01:52 PM IST
 Dr Shriram Nene 18 kg weight loss journey

सार

Weight loss journey: 53 की उम्र में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने 1 साल में 18 किलो वजन घटाया। जानिए उनके वेट लॉस के सिंपल टिप्स, डाइट और एक्सरसाइज रूटीन के बारे में।

Dr Shriram Nene 18 kg weight: माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्री राम नेने समय-समय पर हेल्थ रिलेटेड वीडियो अपलोड करते रहते हैं। वह लोगों को हेल्दी रहने के सिंपल टिप्स बताते हैं। हाल ही में डॉक्टर श्री राम नेने ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले मेरी हेल्थ रिपोर्ट्स खराब आई थीं। इसके बाद मैंने वेट लॉस करने की ठानी। करीब 1 साल में डॉक्टर लेने ने 18 किलो वजन कम किया। आइए जानते हैं डॉक्टर नेने कौन-सी टिप्स अपनाकर वेट लॉस किया। 

53 साल में डॉ. नेने का ट्रांसफॉमेशन

माधुरी दीक्षित के हस्बैंड डॉक्टर नेने अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहते हैं लेकिन पिछले साल उनके हेल्थ चेकअप रिपोर्ट ने कुछ और ही बता रहे थे। डॉक्टर नेने बताते हैं कि उनकी हेल्थ चेकअप रिपोर्ट खराब थी जिसके कारण उन्होंने वेट लॉस करने की ठानी। डॉं नेने ने 1 साल में 16 % फैट कम किया। 53 साल की उम्र में ऐसा गजब ट्रांसफॉर्मेशन देख यूजर्स माधुरी दीक्षित के पति की खूब तारीफ कर रहे हैं। डॉक्टर नेने ने वेट लॉस के लिए न सिर्फ डाइट पर ध्यान दिया बल्कि रोजाना एक्सरसाइज भी की। रेगुलर हेल्थ पर कोकस करने से वेट लॉस में मदद मिली।

वेट लॉस के लिए किया लाइफस्टाइल में बदलाव

डॉक्टर नेने ने आपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव के लिए सबसे पहले एल्कोहल छोड़ा और रोजाना एक्सरसाइज शुरू कर दी। ऐसा करने से उनके शरीर में अच्छें हार्मोन रिलीज हुई। इसका उन्हें काफी फायदा पहुंचा। नेने ने खाने में प्रोटीन युक्त भोजन के साथ ही फाइबर डायट ली।  ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ा और कैलोरी भी खर्च हुई, जिससे कि वेट लॉस में मदद मिली। 

80% का रूल करें फॉलो

डॉक्टर नेने मानते हैं कि आपको 80% का रूल फॉलो करना चाहिए। जितनी भी भूख हो केवल 80% तक खाना खाएं और 20% तक पेट को खाली रहने दें। ऐसा करने से पाचन में मदद मिलती है और खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है। साथ ही प्रोसेस्ड फूड को डाइट से पूरी तरह से हटा देना चाहिए। फाइबर युक्त और प्रोटीन युक्त भोजन करने से शरीर को देर तक भूख नहीं लगती है। अगर आपको कभी भी क्रेविंग होती है तो अपना ध्यान भटकाएं और दूसरी एक्टिविटी करने लगें। ऐसा करने से भी काफी हद तक वेट लॉस में मदद मिलती है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका