
हेल्थ डेस्क: ग्रीन टी का इस्तेमाल वेट लॉस से लेकर ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। ग्रीन टी पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी होती है। हरी चाय बनाने के बाद बचे हुए बैग का इस्तेमाल फेस पैक के लिए कर सकते हैं। हरी पत्तियों से बना पैक प्रीमेच्योर स्किन को हटाता है और कॉलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
मुल्तानी मिट्टी में हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो त्वचा की नमी बनाए रखती हैं और साथ ही डेड स्किन हटाकर अधिक तेल हटाती हैं। एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी में ग्रीन टी मिलाएं। गीले टी बैग में नमी के कारण आसानी से पेस्ट बन जाएगा। अगर गीलापन न हो तो आप गुलाबजल मिला सकते हैं। इस स्मूथ पेस्ट को फेस में करीब 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। आपका चेहरा मिनटों में चमक उठेगा।
अगर आपकी त्वचा में बहुत ज्यादा गंदगी है तो उसे एक्सफोलिएशन की जरूरत है। 1 टेबल स्पून नींबू के रस और ग्रीन टी के साथ 2 चम्मच चावल का आटा मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े। ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे का एक्सफोलिएशन भी हो जाएगा।
चेहरे पर मुंहासे होने पर आप ग्रीन टी के साथ हल्दी मिलाकर लगा सकती हैं। इससे इंफेक्शन भी दूर होगा और साथ ही चेहरे की गंदगी भी बाहर होगी। करीब एक टेबल स्पून चिकपी (छोले) आटे के साथ आधा चम्मच हल्दी और हरी पत्तियां मिलाएं। अब चेहरे पर फेस पैक लगा लें। हफ्ते में दो बार हल्दी और ग्रीन टी का फेस पैक आपकी त्वचा को दमका देगा।
सर्दियों में त्वचा बहुत सूख रही हो तो आप पके हुए केले में ग्रीन टी मिलाकर लगा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा भी मॉस्चराइज होगी और ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को निखारेंगे।
और पढ़ें: अगर डायबिटीज पेशेंट रोज खाएं घी, तो क्या होगा शरीर पर असर?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.