Malaika Face Yoga: ग्लोइंग स्किन के लिए मलाइका का ब्रह्मास्त्र – 3 सिंपल करें ये फेस योगा

Published : Jun 19, 2025, 04:01 PM IST
Malaika Arora facial yoga routine glowing skin tips

सार

मलाइका अरोरा जैसी ग्लोइंग स्किन पाना अब आसान! जानिए 5 मिनट में करने वाले 3 फ़ेशियल योग, जो देंगे नेचुरल ब्लश और टोन करेंगे आपकी जॉलाइन।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोरा दोनों ही सेलेब्रिटी योगा एक्सपर्ट हैं, ये अपनी फिटनेस, स्लिम और ग्लोइंग स्किन का ये योग को बताती हैं। ऐसे में आज हम आपको मलाइका के तीन फेशियल योग बताएंगे, जिससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगा। आप बिना पार्लर जाए, बिना महंगे स्किन केयर के – सिर्फ 5 मिनट के ये 3 फेस योग आपके चेहरे को दे सकते हैं वो ग्लो जो मलाइका की त्वचा में नजर आता है। ये तीनों आसान और असरदार फेस योग रोज की आदत बन जाएं तो आप भी बिना मेकअप ग्लोइंग, यूथफुल स्किन पा सकती हैं – मलाइका स्टाइल! आइए विस्तार से समझते हैं—

1. Balloon Pose (गुब्बारा मुद्रा)

फायदे:

  • चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव लाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • चेहरे की थकावट और सूजन कम करता है
  • नेचुरल ब्लश और ग्लो लाता है

कैसे करें:

  • सीधे बैठ जाएं और नाक से गहरी सांस लें।
  • अब सांस को मुंह में भरें जैसे गुब्बारा फुला रहे हों।
  • गालों को फुला कर 10 सेकेंड रोकें।
  • सांस छोड़ें और रिलैक्स करें।
  • इसे 5 बार दोहराएं।

2. Face Tapping Pose (चेहरे पर थपथपाने की तकनीक)

फायदे:

  • ब्लड सर्कुलेशन तेज करता है, जिससे स्किन चमकने लगती है
  • फाइन लाइंस और झुर्रियां कम होती हैं
  • स्किन को फर्म बनाता है

कैसे करें:

  • अपनी हथेलियों या उंगलियों की नोक से हल्के-हल्के पूरे चेहरे पर टैप करें।
  • गाल, माथा, ठुड्डी और जॉ लाइन पर गोल-गोल घुमाते हुए टैप करें।
  • ध्यान रहे कि ज़ोर से नहीं, बस नरमी से और लयबद्ध टैपिंग करें।
  • इसे 1-2 मिनट तक रोज करें।

3. Fish Pose (मत्स्य मुद्रा फेस योग)

फायदे:

  • जॉलाइन और चिन को टोन करता है
  • नेक लाइन को स्ट्रेच करके स्किन को टाइट बनाता है
  • डबल चिन को कम करता है

कैसे करें:

  • सीधे बैठें, मुंह बंद करें।
  • अब अपने गालों को अंदर खींचें जैसे मछली जैसा चेहरा बना रहे हों।
  • इस मुद्रा को 10 सेकंड तक बनाए रखें।
  • धीरे से मुंह रिलैक्स करें।
  • इसे 5-7 बार दोहराएं।

स्पेशल टिप्स मलाइका की तरह ग्लो पाने के लिए:

  • ये फेस योग रोज सुबह करें, खासकर फेस वॉश या स्किन केयर रूटीन के बाद।
  • साथ में पानी भरपूर पिएं और हेल्दी डाइट लें।
  • किसी फेस ऑयल (जैसे गुलाब जल, नारियल या बादाम तेल) से करते हैं तो बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट