MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

How to Choose Fresh Fish: ताजा मछली खरीदने में कन्फ्यूज़न? शेफ अजय चोपड़ा के 7 आसान टिप्स जानें! आंखें, गंध, त्वचा और गिल्स देखें, और हर बार हेल्दी फिश चुनें।

2 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Jun 16 2025, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें
Image Credit : AI

मछली ताजा है या नहीं? इन 7 ट्रिक्स से पहचानें

अगर आप मछली खाना पसंद करते हैं लेकिन ताजी मछली पहचानने में कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो फेमस शेफ अजय चोपड़ा के ये टिप्स आपके लिए हैं। मछली का सही चुनाव न सिर्फ स्वाद को बेहतर बनाता है, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है। यहां पढ़िए शेफ अजय चोपड़ा द्वारा बताए गए 7 आसान और प्रोफेशनल टिप्स जिन्हें अपनाकर आप हर बार ताजा और हेल्दी फिश खरीद पाएंगे।

1. मछली की आंखें गौर से देखें 

अगर मछली ताजा है तो उसकी आंखें स्पष्ट, चमकदार और उभरी हुई होंगी। धुंधली, गड्ढेदार या अंदर धंसी हुई आंखें दर्शाती हैं कि मछली बासी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मछली की त्वचा को ध्यान से देखें
Image Credit : Freepik

मछली की त्वचा को ध्यान से देखें

2. मछली की महक पर ध्यान दें 

ताजी मछली की खुशबू हल्की समुद्री होती है न कि तेज, बदबूदार या अमोनिया जैसी। अगर बदबू आती है, तो समझिए मछली पुरानी है।

3. स्किन होनी चाहिए चमकदार और गीली 

मछली की त्वचा अगर नमी से भरी और चमकदार है, तो वो ताजा है। बासी मछली की स्किन ड्राय, डल और बेजान लगती है।

Related Articles

Related image1
गर्मियों में बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं ये 8 फूड, खाना तो सोच-समझकर!
Related image2
Monsoon Food Tips: मानसून में ना खाएं ये सब, फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें
35
फिश की बॉडी दबाएं
Image Credit : Freepik

फिश की बॉडी दबाएं

4. गिल्स (गलफड़े) का रंग देखें 

गलफड़े यानी गिल्स का रंग गहरा लाल या गुलाबी होना चाहिए और उनमें नमी होनी चाहिए। गंदे, बदरंग या ड्राय गिल्स से साफ पता चलता है कि मछली पुरानी है।

5. फिश की बॉडी को हल्के से दबाएं 

जब आप मछली को उंगली से हल्का दबाएं तो वो अपनी शेप में वापस आ जाए, तो वो ताजा है। अगर गड्ढा बना रहे और मछली नर्म हो, तो वो स्टेल यानी पुरानी हो चुकी है।

45
मछली स्टोरेज का तरीका जांचें
Image Credit : Pixabay

मछली स्टोरेज का तरीका जांचें

6. स्टोरेज का तरीका जांचें 

अगर आप मार्केट या मॉल से मछली खरीद रहे हैं तो ध्यान दें कि उसे क्रश्ड आइस में स्टोर किया गया हो। अच्छी दुकानों पर मछली को ठीक से ठंडे तापमान में रखा जाता है।

55
एक बार मछली को ध्यान से चेक करें
Image Credit : Getty

एक बार मछली को ध्यान से चेक करें

7. खरीदी से पहले एक बार मछली को ध्यान से चेक करें

कभी भी सिर्फ ब्रांड या डिस्काउंट देखकर मछली न खरीदें। खरीदने से पहले उसकी आंखें, गंध, गिल्स और स्किन की अच्छी तरह जांच करें।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nimbu ke Chilke ka Achar: दाल-चावल का स्वाद बढ़ा देगा नींबू के छिलकों का ये मसालेदार अचार
Recommended image2
No Milk Ice Cream: बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, गिल्ट फ्री होकर खूब खाएं
Recommended image3
Viral Video: डोसा देखकर चकराया अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, पूछा- 'ये क्या है?', वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Recommended image4
Low Oil Vegetable Upma: कम तेल में बनाएं सुपर टेस्टी Upma, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करेगा
Recommended image5
Air India Flight Cancellation: क्या एयर इंडिया ने जुलाई तक सारी इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं? जानें सच
Related Stories
Recommended image1
गर्मियों में बॉडी को डिहाइड्रेट करते हैं ये 8 फूड, खाना तो सोच-समझकर!
Recommended image2
Monsoon Food Tips: मानसून में ना खाएं ये सब, फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved