Prithvi Namaskara: मलाइका ने किया पृथ्वी नमस्कार Yoga, 51 में फ्लेक्सिबल Body देख लोगों के उड़े होश

Published : Mar 03, 2025, 05:06 PM ISTUpdated : Mar 03, 2025, 05:15 PM IST
prithvi namaskara yoga know benefits

सार

Malaika Arora Yoga practice: पृथ्वी नमस्कार योगासन करने से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है। मलाइका अरोड़ा भी इस योगा प्रैक्टिस से फिटनेस बनाए रखती हैं। जानें इसके फायदे और सही तरीका।

Prithvi Namaskara benefits: जैसे-जैसे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की उम्र बढ़ रही है वैसे-वैसे उनके शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ इनहेंस हो रही है। मलाइका अरोड़ा फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट करती दिखती हैं। मंडे मोटिवेशन में कुछ ना कुछ खास सोशल मीडिया में जरूर दिखता है। इस बार मलाइका मंडे मोटिवेशन वीडियो में पृथ्वी नमस्कार (Prithvi Namaskara)करते दिख रही हैं। जानते हैं कि पृथ्वी नमस्कार करने से शरीर को कितने फायदे पहुंचते हैं।

मलाइका अरोड़ा की पृथ्वी नमस्कार योगा प्रैक्टिस (Prithvi Namaskara)

51 साल की मलाइका अरोड़ा योगा मैट में पृथ्वी नमस्कार करते नजर आ रही हैं। पृथ्वी नमस्कार करने से शरीर को एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे पहुंचते हैं। इस योग में फिजिकल मूवमेंट के साथ ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज पर फोकस किया जाता है।अगर आप एंटेंस वर्कआउट करना चाहती हैं तो रोजाना पृथ्वी नमस्कार से दिन की शुरुआत कर सकती हैं। यह शरीर के साथ ही मन को भी बैलेंस करने में मदद करता है। जानते हैं पृथ्वी नमस्कार करने के फायदे। 

पृथ्वी नमस्कार के फायदे (Prithvi Namaskara health benefits)

  1. अगर आप रोजाना पृथ्वी नमस्कार करते हैं तो आपके मल्टीप्ल मसल्स ग्रुप में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही अगर मसल्स जम गए हैं तो उनमें स्ट्रैंथ आती है। पॉश्चर और बैलेंस को भी मेंटेन करने से लिए भी आप योगा कर सकते हैं।
  2. पृथ्वी नमस्कार के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी होती है जिससे कि डाइजेस्टिव ऑर्गन स्टिम्युलेट होता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है या ब्लोटिंग होती है, उनका ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।
  3. पृथ्वी नमस्कार की प्रेक्टिस करने से स्ट्रेस और एंजायटी भी कम हो जाती है। अगर आपको मेंटल इलनेस है तो रोजाना पृथ्वी नमस्कार कर सकते हैं।
  4. अगर आपने अब तक एक्सरसाइज शुरू नहीं की है तो आप फ्लैक्सिबिलिटी को इंक्रीज करने और बॉडी को वार्मअप करने के लिए पृथ्वी नमस्कार कर सकते हैं। इस योग में इंजरी का खतरा कम होता है और कई सारे फायदे मिलते हैं।

और पढ़ें: महिलाओं में होने वाली 5 सबसे खतरनाक और जानलेवा बीमारियां, जानें बचाव के उपाय

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स