
उम्र बढ़ाने के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। जब उम्र 40 के पार हो जाती है, तो हार्मोनल बदलाव के कारण न सिर्फ मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है बल्कि हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। साथ ही महिलाओं का वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में सिर्फ पेट भरने के लिए खाने के बजाय थाली का सलेक्शन स्मार्टली करना बेहद जरूरी हो जाता है। सही डाइट न सिर्फ शरीर को फिट रखती है बल्कि स्किन, बाल और एनर्जी लेवल भी ठीक रहता है। आइए जानते हैं महिलाओं को 40 प्लस की उम्र के बाद अपने खाने में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
40 प्लस की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी खाने की थाली में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। प्रोटीन मसल्स लॉस को कम करने में मदद करता है। खाने में दाल, पनीर, अंडा, सोया, चना, राजमा दही जैसी चीजों को जरूर जोड़ें। आप नाश्ते से लेकर डिनर तक में प्रोटीन युक्त भोजन जरूर ऐड करें।
40 प्लस की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसके कारण न सिर्फ हड्डियां कमजोर होती है बल्कि थकावट का भी एहसास होता है। खाने में दूध, दही, पनीर, राजमा और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। वहीं विटामिन डी के लिए सुबह की हल्की धूप 10 से 15 मिनट लेनी चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कब्ज, ब्लोटिंग या वजन बढ़ने की समस्या आम हो जाती है। इसे कंट्रोल करने के लिए खाने में फाइबर युक्त भोजन बेहद जरूरी है। थाली में सलाद, फल, मल्टीग्रेन रोटी सब्जियां जरूर शामिल करें। फाइबर ना सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है।
अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें लगता है की उम्र बढ़ाने के साथ फैट लेना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, तो आप गलत हैं। कुछ फैट शरीर के लिए हेल्दी होते हैं। आपको बादाम, अखरोट, अलसी के बीज,घी का सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए। यह हेल्दी फैट हेयर और स्किन दोनों के लिए अच्छी माने जाते हैं।
उम्र बढ़ने के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या भी जल्दी होने लगती है इसलिए दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक बार पानी पीने के बजाय दिन में छोटे-छोटे पोर्शन में पानी पिएं। ऐसा करने से ना से शरीर नमी युक्त रहेगा बल्कि त्वचा संबंधित समस्याएं भी कम होंगी।
और पढ़ें: Jhalmuri Health Benefits: लो कैलोरी और टेस्टी, इसलिए फिटनेस लवर्स को पसंद है होममेड झालमुड़ी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.