Body cleansing tips: गोवा पार्टी नाइट्स के बाद बॉडी डिटॉक्स करने के आसान तरीके जानें। हाइड्रेशन, हेल्दी डाइट, अच्छी नींद और सिंपल डिटॉक्स ड्रिंक्स से शरीर को रखें फिट और फ्रेश।

गोवा ट्रिप पर गए हैं, तो बीच पार्टी, लेट नाइट म्यूजिक, बाहर का अनहेल्दी खान और अनरेग्युलर रूटीन आपको थकान के साथ कमजोरी भी महसूस करा सकता है। पार्टी इंजॉय करना वाकई आपका मूड को फ्रेश कर देता है लेकिन लगातार जंक फूड खाने, कम नींद लेने से और शरीर में पानी की कमी से काफी थकावट महसूस होती है। ऐसे में आपको बॉडी को दोबारा एनर्जेटिक फील कराने के लिए डिटॉक्स रूटिंग को फॉलो करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि गोवा पार्टी नाइट्स के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए कौन से आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।

दिन की शुरुआत करें गुनगुने पानी से 

गोवा पार्टी नाइट्स के बाद सुबह उठते ही आपको एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीना है। अगर आप पानी में नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां मिला लेते हैं, तो इससे न सिर्फ पानी का स्वाद रिफ्रेश हो जाएगा बल्कि शरीर हाइड्रेट होगा और डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करेगा।

नारियल पानी से बॉडी होगी डिटॉक्स

 बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक से दूर रहे। आप इसकी जगह नारियल पानी और फ्रूट जूस ले सकते हैं। साथ में तरबूज, संतरा, खीरा और मौसमी फलों का सेवन करें। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहेंगे और आपको थकान महसूस नहीं होगी।

 हेल्दी खाना है जरूरी

भले ही आप गोवा पार्टी नाइट में मसालेदार भुना हुआ खाना खा चुके हैं लेकिन बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आपको अपनी डाइट भी चेंज करनी पड़ेगी। खाने में आप मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, सलाद, दही और हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे न सिर्फ पेट को आराम महसूस होगा बल्कि बॉडी भी रिलैक्स फील करेगी।

और पढ़ें: Goa Beach Dress Ideas: गोवा वेकेशन पर पहनें ये 7 ड्रेसेस, बीच पर लगेंगी बोल्ड

हर्बल ड्रिंक का करें सेवन

पार्टी के बाद अक्सर मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है ऐसे बेहतर बनाने के लिए आपको हर्बल ड्रिंक का सेवन करना चाहिए आप ग्रीन टी, अदरक वाली चाय, जीरा धनिया सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको काफी बेहतर महसूस होगा।

 लें पर्याप्त नींद

 चूंकि नाइट पार्टी करने के बाद शरीर का न सिर्फ डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ जाता है बल्कि कम नींद के कारण शरीर कमजोरी भी महसूस करने लगता है। पार्टी के बाद शरीर को रिकवरी का टाइम चाहिए होता है इसलिए करीब 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद बॉडी को रिचार्ज करने का काम करती है।

करें हल्की एक्सरसाइज

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए सिर्फ सही खानपान नहीं बल्कि शरीर को एक्सरसाइज की भी जरूरत है। आप सुबह 20 से 30 मिनट तक वॉक, योग या स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और शरीर में जमा हुए सस्ती भी दूर होगी।

और पढ़ें: Best Time To Visit Goa: गोवा जाने का सोच रहे हैं? ये सही टाइम मिस किया तो ट्रिप हो सकती है खराब!