Homemade healthy snacks: झालमुड़ी या भेलपुरी स्वाद के साथ हेल्दी स्नैक भी मानी जाती है। मुरमुरा, मूंगफली, स्प्राउट्स और सब्जियों से बनी झालमुड़ी लो कैलोरी, हल्की और प्रोटीन-फाइबर से भरपूर होती है, जो वेट लॉस में भी मददगार हो सकती है।

जब से पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री पीएम मोदी का झालमुड़ी खाते हुए वीडियो वायरल हुआ है, तब से लोगों में इस स्ट्रीट फूड के प्रति ज्यादा ही दिलचस्पी बढ़ गई है। आपको बताते चले कि पश्चिम बंगाल का झालमुड़ी या भेलपुरी हेल्दी स्नैक्स होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो शाम की भूख को मिटाने के लिए अनहेल्दी स्नेक्स की बजाय झालमुड़ी शामिल कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपकी भूख मिटाएगा आएगा बल्कि इसमें पड़ने वाले खास मसाले आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाएंगे। जानिए आखिर क्यों हेल्थ के लिए झालमुड़ी अच्छा स्नेक्स माना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पेट के लिए हल्का होता है बेस मुरमुरा

तले हुए स्नैक्स की तुलना में मुरमुरा कम कैलोरी वाला होता है। हल्का होने की वजह से मुरमुरा जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। प्लेन मुरमुरे में फैट भी बहुत कम होता है। मुरमुरे में जब विभिन्न प्रकार के नट्स और स्प्राउट्स ऐड किए जाते हैं, तो यह हेल्दी स्नैक्स बन जाता है

प्रोटीन का अच्छा सोर्स झालमुड़ी

घर में बनने वाली झालमुड़ी में मूंगफली, भुना चना या स्प्राउट्स मिलाए जाते हैं, जिससे न सिर्फ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है बल्कि ये प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी होता है। झालमुड़ी का सेवन एनर्जी देने के साथ-साथ मसल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

और पढ़ें: Weight Loss in Summer: हल्की एक्सरसाइज से भी बर्न करें कैलोरी, जानें 4 तरीके

होममेड झालमुड़ी नहीं होती ऑयली

घर में बने झालमुड़ी में न के बराबर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कुछ मात्रा में सरसों का तेल डाला जाता है, जो कि शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता। साथ ही नमक और मसाले का भी बेहद कम इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कारण से यह टेस्टी के साथ हेल्दी भी हो जाता है।

विटामिन और मिनरल्स का कॉम्बिनेशन झालमुड़ी 

प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर, नींबू और हरा धनिया डालने के कारण झालमुड़ी रिफ्रेशिंग स्नैक्स के साथ फाइबर, विटामिन और मिनरल्स युक्त बन जाता है। गर्मियों में शरीर को ये न सिर्फ फ्रेश फील देता है बल्कि क्रेविंग को भी शांत करता है। अगर आप टेस्ट बढ़ाने के लिए इमली का पानी एड कर देंगे, तो ये भी शरीर के लिए हेल्दी ही साबित होगा। 

कैसे बनाएं हेल्दी झालमुड़ी?

हेल्दी झालमुड़ी बनाने के लिए एक बड़े बाउल में 2 कप मुरमुरा, बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। स्वाद और प्रोटीन के लिए भुना चना, मूंगफली या स्प्राउट्स मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं। स्ट्रीट स्टाइल फ्लेवर के लिए 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल, इमली पानी एड कर सकते हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। तैयार है लो कैलोरी, हल्का और फाइबर-प्रोटीन युक्त हेल्दी स्नैक।

और पढ़ें: Body Detox After Party: गोवा पार्टी नाइट्स के बाद बॉडी को 6 तरीकों से करें Detox, मिलेगा इंस्टेंट फ्रेश फील