आजकल बहुत से लोग माइग्रेन की समस्या से परेशान है। ये यसामान्य सिरदर्द से ज़्यादा तेज होता है। सिर के एक तरफ दुखना, धुंधला दिखना, जी मिचलाना, उल्टी आना भी माइग्रेन के लक्षण हैं। ये दर्द घंटों से लेकर दिनों तक रह सकता है। महिलाओं में हार्मोनल दिक्कतों के कारण ये समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है।
27
शरीर में ना होने दें पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी माइग्रेन को और बढ़ा सकती है। शरीर में पर्याप्त पानी होना ज़रूरी है। रोज़ कम से कम आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्मी में हाइड्रेट रहना जरूरी है। साथ ही कैफीन का सेवल बिल्कुल ना करें।
37
8-9 घंटे की लें नींद
माइग्रेन अक्सर छोटी-छोटी चीजों से ट्रिगर करता है। ऐसे में 8-9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने से भी माइग्रेन का दर्द हो सकता है। रात में कम से कम सात से नौ घंटे सोने की कोशिश करें।
कुछ खाद्य पदार्थ भी माइग्रेन का कारण बनते हैं। प्रोसेस्ड फ़ूड, चीज़, चॉकलेट, कैफीन, शराब कई लोगों में माइग्रेन की समस्या बढ़ाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करें लेकिन कभी-कभार। हर ये डेली रूटीन में शामिल है तो इसे छोड़ने की जरूरत है।
57
खाने में कम नमक का इस्तेमाल
नमक में सोडियम होता है जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में कोशिश करें जितना हो उतना कम नमक खाएं। साथ में मैग्नेश्यिम युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, केला और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।
67
माइग्रेन का दर्द होने पर क्या करें
माइग्रेन ज्यादा परेशान कर रहा है तो बर्फ के टुकड़े कपड़े में लपेटकर सिर, माथे या गर्दन के पीछे 10-15 मिनट तक रखें। चाहे तो पिपरमिंट तेल की कुछ बूंदे बर्फ में डालकर इस्तेमाल करें। इससे भी माइग्रेन का दर्द कम होता है।
77
माइग्रेन दूर करने का उपचार
यदि माइग्रेन के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाना है तो आप सेब का सिरका का यूज कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर पिएं। 30 दिन तक इसका सेवर करें। कहा, जाता है इससे भी माइग्रेन जल्दी ट्रिगर नहीं होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.