
Nargis Fakhri Water Fast: 'हाउसफुल 5' में एक बार फिर से नरगिस फाखरी ने अपने अदायगी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया। 45 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस के चेहरे पर वहीं 25 वाली नूर है। हाल ही में उन्होंने बताया कि कैसे वो खुद को फिट रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्लोइंग स्किन का राज भी शेयर किया। जिसे आप भी डॉक्टर की सलाह के बाद कर सकती हैं।
‘रॉकस्टार’ जैसी सुपरहिट फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नारगिस ने सोहा अली खान के साथ Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में अपनी फिटनेस का एक ऐसा राज बताया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उन्होंने कहा,'मैं साल में दो बार 9 दिनों का वॉटर फास्ट करती हूं। इसमें मैं सिर्फ पानी पीती हूं, कोई खाना नहीं। यह बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जब यह खत्म होता है तो रिजल्ट कमाल के होते हैं, जॉलाइन उभर जाती है, चेहरा ग्लो करता है। लेकिन मैं इसे सभी को करने की सलाह नहीं दूंगी।'
नारगिस ने यह भी बताया कि वह अपनी हेल्थ को लेकर बेहद सजग रहती हैं। जंक फूड से दूरी, हाइड्रेशन, मेडिटेशन और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे रूटीन उनके जीवन का हिस्सा हैं।
वॉटर फास्टिंग एक तरह का डिटॉक्स है जिसमें सिर्फ पानी लिया जाता है और शरीर को खुद से ही हील करने का मौका दिया जाता है। हालांकि ये तरीका हर किसी के लिए नहीं होता और बिना डॉक्टर की सलाह के इसे फॉलो करना नुकसानदेह भी हो सकता है।
1.वेट लॉस: खासकर बेली फैट कम करने में वॉटर फास्टिंग कारगर हो सकता है। जब शरीर को खाना नहीं मिलता, तो वह स्टोर्ड फैट को ऊर्जा में बदलता है।
2. इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार: कुछ रिसर्च में पाया गया है कि फास्टिंग से शरीर की इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है, जो टाइप 2 डायबिटीज से बचाने में मददगार हो सकता है।
4. सेल रीपेयर और ऑटोफेजी : वॉटर फास्टिंग के दौरान शरीर पुराने और खराब सेल्स को हटाकर नई सेल्स बनाने की प्रक्रिया (Autophagy) को तेज़ करता है, जिससे एंटी-एजिंग में मदद मिलती है।
5.मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद: फास्टिंग के दौरान दिमाग को क्लियरिटी और फोकस में सुधार का अनुभव हो सकता है, क्योंकि शरीर कीटोन्स बनाता है जो दिमाग के लिए अच्छा फ्यूल होते हैं।
6. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में सुधार:कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि वॉटर फास्टिंग हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अगर आप भी नारगिस जैसी हेल्दी स्किन और टोंड फेस चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और रेगुलर एक्सरसाइज से शुरुआत कर सकते हैं। वॉटर फास्टिंग जैसे एक्सट्रीम स्टेप्स अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.