
26 नवंबर को नेशनल मिल्क डे (National Milk Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच दूध के प्रति अवेयरनेस फैलाना है। जब दूध की बात की जाती है, तो उसे कैल्शियम का प्रमुख सोर्स माना जाता है। दूध से सिर्फ कैल्शियम ही नहीं मिलता बल्कि बहुत से फायदे पहुंचते हैं। दूध का सेवन करने से शरीर को ऐसे फायदे भी पहुंचते हैं, जिनकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। आइए जानते हैं दूध का सेवन करने से ऐसी कौन से फायदे पहुंचते हैं, जिसका लोगों को बहुत कम पता होता है।
नाकाजावा गाय के दूध को दुनिया में सबसे महंगा दूध कहा जाता है। जानकारी के अनुसार इस दूध में मेलाटोनिन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कि स्ट्रेस रिलीफ मिलता है। यानी कि दूध का सेवन करने से व्यक्ति को अच्छी नींद आती है और तनाव भी नियंत्रण में रहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार 946 मिली पैक की कीमत भारत में 3,200 रु के आसपास है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि गुनगुना दूध पीने से स्ट्रेस छूमंतर हो सकता है।
दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है, यह बात तो आपने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध का सेवन करने से दांतों का सुरक्षा कवर एनेमल भी मजबूत होता है। इससे कैविटी और एसिडिटी से दांत बचे रहते हैं। यानी कि अगर रोजाना दूध का सेवन किया जाता है तो दांतों को मजबूती मिलती है।
और पढ़ें: कच्चा खाने पर यह 8 फूड रोक सकती हैं सांसे! भूलकर भी ना करें सेवन
दूध को हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है क्योंकि दूध में पोटेशियम मौजूद होता है। पोटेशियम शरीर से ज्यादा नमक को बैलेंस करने का काम करता है, इसलिए रोजाना दूध पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और उससे सीधा हार्ट हेल्थ को फायदा पहुंचता है।
अक्सर B12 की कमी के कारण लोगों को कमजोरी के साथ कई लक्षण नजर आते हैं। कम लोगों को जानकारी है कि दूध में विटामिन, बी12 मौजूद होता है। ऐसे में न सिर्फ मेमोरी, ब्रेन फंक्शन ठीक रहता है बल्कि नर्वस सिस्टम भी मजबूत बना रहता है। अगर किसी व्यक्ति को पेट में जलन महसूस होती है, तो दूध का सेवन करने से पेट की एसिडिटी न्यूट्रलाइज की जा सकता है।
और पढ़ें: अजवाइन की भाप से लेकर गुड़ के काढ़े तक, सर्दी जुकाम को छूमंतर करेंगे 4 घरेलू उपाय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.