
Health Tips: कच्चा दूध पीना या अंडा खाना पहले सेहत के लिए अच्छा माना जाता था। लेकिन यह गंभीर हेल्थ प्रॉबलम्स खड़ा कर सकती है। इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिसे रॉ (Raw) नहीं खाना चाहिए। सब्जियों से लेकर अनाज और बीजों तक, कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कच्चे रूप में नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां जानिए 10 ऐसे फूड जिनको हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।
सेब खाना हेल्दी है, लेकिन इसके बीज कभी न खाएं। इनमें एक ऐसा रसायन होता है जो शरीर में जाकर साइनाइड में बदल सकता है। बहुत ज्यादा मात्रा में ये बीज शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कच्चे राजमा में फाइटोहैमाग्लुटिनिन नामक टॉक्सिन होता है, जो गंभीर पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण पैदा करता है। इसे कम से कम 10 मिनट उबालना जरूरी है।
साउथ अमेरिकन रूट वेजिटेबल है, लेकिन कच्चा खाने पर इसमें मौजूद रसायन साइनाइड में बदल जाता है। इसे हमेशा छीलकर, धोकर और अच्छे से पकाकर ही खाया जाता है।
जिम जाने वाले या फिर बॉडी पर काम करने वाले कई लोग अंडे को कच्चा ही खा जाते हैं। कच्चे अंडों में सल्मोनेला का खतरा रहता है, जो बॉडी को नुकसान पहुंचा सकता है।बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। अंडे को उबालकर खाएं।
अनपाश्चुरीकृत दूध में ई.कोलाई और सल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया पाए जा सकते हैं। FDA के अनुसार कच्चा दूध पीने से बीमारी का खतरा 150 गुना तक बढ़ जाता है।
गर्म और नमी वाले वातावरण में उगने के कारण इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा अधिक होता है। इन्हें हमेशा अच्छे से धोकर और पकाकर खाएं।
और पढ़ें: दिन में कितने अंडे खाते हैं आप 2, 3 या 4 जानें सही मात्रा, नहीं तो हो सकता भारी नुकसान
कच्चे बैंगन में सोलानिन पाया जाता है, जो पेट दर्द और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर छोटे, जल्दी तोड़े गए बैंगन में यह ज्यादा होता है।
इनमें हाइड्रोजन साइनाइड पाया जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है। 7-10 कच्चे कड़वे बादाम एक बच्चे के लिए जानलेवा हो सकते हैं, जबकि 12-70 बादाम एक वयस्क के लिए भी घातक हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों जरूरी है आंवला-शहद-काली मिर्च मिक्स? सद्गुरु ने बताया रामबाण उपाय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.