
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर शादी फंक्शन में आए मेहमान हैंगओवर ठीक करने के लिए IV ड्रिप लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम सकता है। आमतौर पर हैंगओवर के असर को कम करने के लिए लोग नींबू पानी पीते हैं। लेकिन यहां का नजारा देखकर कोई भी इंसान सोचने पर मजबूर हो सकता है। जी हां! सोशल मीडिया में हैंगओवर उतारने का ये नया तरीका काफी वायरल हो रहा है, जो आपको अजीब लग सकता है। IV ड्रिप आमतौर पर शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए लगाई जाती है। खास बात ये है कि सोशल मीडिया में ये वीडियो उन लोगों ने डाला है, जो इस सेवा को उपलब्ध करा रहे हैं। आइए जानते हैं हैंगओवर ठीक करने के लिए IV ड्रिप कितना सुरक्षित है।
सोशल मीडिया में कुछ गेस्ट सोफे में बैठे हुए हैं और हैंगओवर ठीक करने के लिए IV ड्रिप लगाएं हैं। 'स्कल्प्टेड बाय क्यान' द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बताया गया है कि प्रशिक्षित लोगों की देखरेख में लोगों को IV ड्रिप लगाया गया है। टीम की ओर से लिखा गया है कि वो लोग केवल हैंगओवर के लक्षणों को कंट्रोल करते हैं। साथ ही दावा किया गया कि ड्रिप में इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन C शामिल है। तो क्या एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए IV ड्रिप का इस्तेमाल सुरक्षित?
और पढ़ें: Nail Care: चावल के पानी का देखें जादू, ऐसे इस्तेमाल से ड्राई नाखून जाएंगे चमक
बेंगलुरु के डॉक्टर ब्रुंडा एमएस ने इंडिया टुडे को जानकारी देते हुए कहा कि IV ड्रिप सीधे नसों के माध्यम से शरीर को तरल पदार्थ पहुंचाती है। अगर कोई व्यक्ति अचानक से कमजोरी महसूस कर रहा है या डिहाइड्रेशन महसूस करता है, तो ड्रिप की मदद से शरीर में पानी, नमक और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाए जाते हैं। इससे व्यक्ति को बिना खाए ही शरीर में एनर्जी महसूस होने लगती है। भले ही IV ड्रिप से फायदा पहुंचता है लेकिन सुविधा या यूं ही लेना ठीक नहीं। अगर कोई व्यक्ति खुद को स्वस्थ महसूस कर रहा है, तो ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के IV ड्रिप लेना खतरनाक हो सकता है।अगर हालत ज्यादा बिगड़ जाए तो जोखिम का सामना उठाना पड़ सकता है। जानिए किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नोट: आपको बिना परामर्श के IV ड्रिप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप समस्या होने पर डॉक्टर से बात करें और फिर कोई ट्रीटमेंट लें।
और पढ़ें: सर्दियों में क्यों जरूरी है आंवला-शहद-काली मिर्च मिक्स? सद्गुरु ने बताया रामबाण उपाय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.