सादगी से जुड़ा है जीवन का आनंद, 6 सिंपल चीजों से मिलेगी मेंटल हैप्पीनेस

Published : Jul 12, 2025, 11:31 AM IST
 National Simplicity Day in 2025

सार

National Simplicity Day: नेशनल सिंपलिसिटी डे 12 जुलाई को मनाया जाता है। जानिए कैसे आप सिंपल लाइफस्टाइल अपनाकर खुद को मानसिक रूप से शांत और खुश रख सकते हैं।

नेशनल सिंपलिसिटी डे हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद सिंपल तरीको से खुद को खुश रखना है। जीवन को सरल बनाने और महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है। भौतिक संपत्ति, डिजिटल अव्यवस्था और मेंटल स्ट्रेस से बचने की सलाह भी दी जाती है। हेनरी डेविड थोरो के जन्मदिन पर इस खास दिन को मनाने का चलन शुरू हुआ। आईए जानते हैं कैसे सिंपल तरीकों को खुद को खुश रखा जा सकता है।

1.रोजाना आधे घंटे बिताएं प्रकृति के साथ 

सिंपल तरीके से खुद को मेंटल पीस (मानसिक शांति) देना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्रकृति के साथ आधे घंटे जरूर बिताने चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ तनाव कम होता है बल्कि प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका भी मिलता है।

2.पसंद का हेल्दी खाना बनाएं

आप सिंपल तरीके से खुद को खुश करने के लिए रोजाना पसंद का हेल्दी खाना बना सकते हैं। ऐसा करने से भी खुद को खुशी महसूस होगी और शरीर भी तंदरुस्त रहेगा।  

3.अपनी हॉबी को करें फॉलो

आपको गार्डनिंग करना पसंद है या फिर पेंटिंग, जो भी पसंद है उसे रोजाना करें। ऐसा करने से भी मेंटल पीस मिलती है और आप सिंपल तरीकों को अपनाकर खुद को खुश रख सकते हैं।

4. खुद को रोजाना सजाएं

आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो, खुद को रोजाना सजाना बिल्कुल भी ना भूलें। रोजाना अच्छे कपड़े पहनकर खुद को आइने में निहारे। ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और एक अलग तरह का सेटिस्फंक्शन महसूस होगा।

5. सोशल मीडिया से दूरी बनाएं

भले ही आजकल सोशल मीडिया का जमाना है लेकिन आपको टेक्निकल गैजेट्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आप चाहे तो अपने आसपास के लोगो से कुछ देर मिलकर बाते कर सकते हैं। ऐसा करने से भी मन खुश हो जाता है। 

6. माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करें

माइंडफूलनेस आपको एक अलग तरह की खुशी का एहसास कराता है। रोजाना एकांत में बैठकर तेजी से सांस लें और छोड़ें। ऐसा करने से एकाग्रता बढ़ेगी और वर्तमान के क्षणों में ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। कुछ बातों का ध्यान रख आप सिंपल तरीकों से खुद को खुश रख सकते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!