
100 साल की उम्र जीना कोई छोटी बात नहीं होती। सिर्फ ज्यादा उम्र नहीं अगर आप 100 साल तक व्यक्ति हेल्दी रहते हैं तो यकीन मानिए यह सिर्फ और सिर्फ बेहतर लाइफस्टाइल से ही हो सकता है। मलेशिया के पूर्व पीएम महाथिर मोहम्मद ने 10 जुलाई को अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यह कहानी ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसने अपने शरीर दिमाग को स्वस्थ रखकर जीवन के 100 साल जिएं। जानते हैं कि डॉक्टर महाथिर ने आखिर कौन-सी आदतें अपनाई, जो 100 साल में भी वह एकदम फिट हैं।
डॉ. महाथिर ने द स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ भले ही आप हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज ना करें लेकिन गतिशील रहना बेहद जरूरी है। आप रोजमर्रा के कामों के लिए इधर से उधर जरूर जाएं और एक जगह बैठकर खुद के शरीर को निष्क्रिय ना करें। ऐसा करने से आपका शरीर बिना किसी परेशानी के स्वस्थ्य रहेगा और बुढ़ापे में मांसपेशियों को रिलैक्स मिलेगा। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होगा।
उम्र बढ़ने के साथ भूलने की बीमारी होना आम बात है। अगर आप रोजाना किताबें पढ़ते हैं, दिमाग का इस्तेमाल करते हैं, रोजाना कुछ लिखते हैं तो इससे आपका दिमाग सक्रिय रहता है। कुछ लिखने-पढ़ने से मस्तिष्क की मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है और वह मजबूत होती है और 100 साल तक ठीक रहती हैं।
अधिक उम्र में लोगों के जीने की इच्छा भी कम होने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो यकीन मानिए इस कारण से आप कई गतिविधियों में भाग लेना बंद कर देंगे और समाज से खुद से दूर करने लगेंगे। इसका बहुत बुरा असर शरीर पर पड़ता है। आपको जीने का कारण ढूढ़ना होगा जिससे कि आप स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।
डॉ. महाथिर भले ही किसी पद पर न हो लेकिन उन्होंने जीवन से अनुशासन को दूर नहीं होने दिया। रोजाना खुद को अनुशासित रखकर कई गलत कामों से खुद को दूर रखा जा सकता है जिससे जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है।
ये भी पढ़ें: बच्चों को भी हो सकता है किडनी का गंभीर रोग, न इग्नोर करें ये 4 लक्षण
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.