Kidney damage problem: USRDS की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों में क्रॉनिक किडनी डिजीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानिए इसके लक्षण, कारण और बच्चों में किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय। 

जून 2025 में पब्लिश यूनाइटेड स्टेट्स रीनल डेटा सिस्टम (USRDS) के आंकड़ों से साफ पता चलता है कि वयस्कों में किडनी फेल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन लगभग 20 सालों से बच्चों में क्रॉनिक किडनी डिजीज के मामलों में वृद्धि हुई है। यानी कि किडनी की समस्या सिर्फ बड़े या बुजुर्गो नहीं बल्कि बच्चों में भी बढ़ रही हैं। जानिए आखिर क्या है क्रॉनिक किडनी डिजीज (Chronic Kidney Disease) और कैसे ये बच्चों के लिए खतरा बन रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों में क्रॉनिक किडनी डिजीज

क्रॉनिक किडनी डिजीज होने के कारण किडनी फेल होने का खतरा बना रहता है और इसके साथ ही दिल के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। पेरेंट्स को चाहिए कि वह अपने बच्चों की किडनी की बीमारे के शुरुआती लक्षणों पर ध्यान दें। क्रॉनिक किडनी डिजीज का विकास उन बच्चों पर अधिक होता है जो किडनी को ट्रांसप्लांट करा चुके हैं या फिर डायलिसिस करा रहे हैं। बच्चों में किडनी की बीमारी जन्मजात हो सकती है। जानिए किडनी की बीमारी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

किडनी खराब होने पर लक्षण

किडनी की खराबी होने पर शरीर में एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आते हैं। प्रारंभिक लक्षणों में आंखों के आसपास सूजन होना, घुटनों में सूजन आना, पेशाब में झाग आना, शरीर के विकास में समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, कम हीमोग्लोबिन का स्तर आदि लक्षण नजर आते हैं। 

हेल्दी किडनी के लिए लाइफस्टाइल चेंज

नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट फिजिशियन कंसल्टेंट डॉ. श्याम सुंदर नोवाल एनडीटीवी को बताते हुए कहते हैं कि क्रॉनिक किडनी डिजीज के लक्षण साइलेंट होते हैं। बच्चों में हेल्दी किडनी के लिए निम्नलिखित बदलाव किए जा सकते हैं।

  1. हेल्दी किडनी के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। खाने में ज्यादा नमक या तले-भुने खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  2. बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। साथ खेल-कूद में भाग लेना चाहिए ताकि मोटापा दूर रह सके।
  3. बच्चों में रेगुलर मेडिकल चेकअप के साथ ब्लड प्रेशर भी चेक कराना चाहिए।
  4. बच्चों में किसी भी प्रकार के किडनी लक्षण दिखें तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए। समय पर ट्रीटमेंट से क्रॉनिक किडनी डिजीज के कई लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।