
Pregnant Women And Husband: प्रेग्नेंसी में एक महिला को ना सिर्फ अपनी सेहत का ख्याल रखना होता है, बल्कि तनाव से भी नहीं गुजरना चाहिए। अगर प्रेग्नेंट वुमन तनाव में रहती है तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। उसके मेंटल और फिजिकल ग्रोथ पर साइड इफेक्ट देखने को मिलता है। इस विषय में डॉक्टर समरा मसूद ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अहम जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस किस तरह बच्चे को डरपोक, चिड़चिड़ा या एग्रेसिव बना सकता है।
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर समरा मसूद पोस्ट में बताया कि अगर पति अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी में चिल्लाता है तो नुकसान गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। दरअसल जब गर्भवती महिला पर पति या कोई दूसरा शख्स चिल्लाता है तो वो डरने लगती है। उसके अंदर घबराहट होती है। इस स्थिति में महिला के शरीर में 'कॉर्टिसोल' जैसे स्ट्रेस हार्मोन बनते हैं। ये हार्मोन प्लेसेंटा के जरिए सीधे गर्भ में पल रहे बच्चे तक पहुंचते हैं।
बच्चे की मेंटल हेल्थ पर असर
डॉक्टर आगे बताती हैं कि अगर मां प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार या लंबे समय तक ज्यादा तनाव में रहती है, तो इसका सीधा असर बच्चे के शारीरिकऔर मानसिक विकास पर पड़ सकता है। बच्चा डरपोक हो सकता है। उसके अंदर बेचैनी, गुस्सैल स्वभाव भी आ सकता है।
प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो सकती है
गायनेकोलॉजिस्ट के मुताबिक गर्भवती महिला के लगातार तनाव में रहने से प्रेग्नेंसी में कॉम्पिलेकेशन भी हो सकते हैं। लो बर्थ वेट, प्रीमैच्योर डिलीवरी और हाई बीपी की शिकार हो सकीत है। इसलिए प्रेग्नेंट वाइफ का पूरा ख्याल रखें। उसपर बिल्कुल ना चिल्लाएं और जितना हो सकें पैंपर करें।
प्रेग्नेंसी में पूछे जाने वाले 3 कॉमन प्रश्न
क्या प्रेगनेंसी में शारीरिक संबंध बना सकते हैं?
हां, गर्भावस्था में आप फिजिकल हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले डॉक्टर से जरूर राय लें। कई बार कॉम्पिलेकेशन की वजह से डॉक्टर कुछ महीने तक संबंध बनाने के लिए मना करते हैं। इसके साथ ही वो सौम्य तरीके से फिजिकल होने के लिए कहती हैं, ताकि गर्भवती महिला को कोई दिक्कत ना हो।
क्या गर्भवती महिलाएं पका पपीता खा सकती हैं?
प्रेग्नेंसी के शुरुआत में डॉक्टर कच्चा पपीता महिला को खाने से मना करते हैं। इसमें मौजूद पेपेन (papain) गर्भाशय की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकता है। इससे गर्भपात या समय से पहले प्रसव का खतरा हो सकता है। यह हार्मोनल असंतुलन भी कर सकता है।
प्रेग्नेंसी में क्या चाय या कॉपी का सेवन कर सकते हैं?
प्रेग्नेंसी में वैसे तो डॉक्टर चाय और कॉपी का ज्यादा सेवन करने से मना करते हैं। लेकिन आप दो कप चाय या कॉफी ले सकती हैं। हालांकि आप पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें:
100 साल की उम्र में भी रहेंगे हेल्दी, अपनाएं पूर्व मलेशियाई पीएम की हेल्दी हैबिट्स
बच्चों को भी हो सकता है किडनी का गंभीर रोग, न इग्नोर करें ये 4 लक्षण
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.