Dr Mahathir Muhammad healthy habits: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद 100 साल की उम्र में फिट हैं।आप उनकी जीवनशैली और आदतों को अपनाकर बढ़ती उम्र में भी एक्टिव रह सकते हैं।
100 साल की उम्र जीना कोई छोटी बात नहीं होती। सिर्फ ज्यादा उम्र नहीं अगर आप 100 साल तक व्यक्ति हेल्दी रहते हैं तो यकीन मानिए यह सिर्फ और सिर्फ बेहतर लाइफस्टाइल से ही हो सकता है। मलेशिया के पूर्व पीएम महाथिर मोहम्मद ने 10 जुलाई को अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यह कहानी ऐसे व्यक्ति के बारे में है जिसने अपने शरीर दिमाग को स्वस्थ रखकर जीवन के 100 साल जिएं। जानते हैं कि डॉक्टर महाथिर ने आखिर कौन-सी आदतें अपनाई, जो 100 साल में भी वह एकदम फिट हैं।
गतिशील रहने से बढ़ती उम्र में भी रहेंगे फिट
डॉ. महाथिर ने द स्ट्रेट्स टाइम्स को बताया कि उम्र बढ़ने के साथ भले ही आप हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज ना करें लेकिन गतिशील रहना बेहद जरूरी है। आप रोजमर्रा के कामों के लिए इधर से उधर जरूर जाएं और एक जगह बैठकर खुद के शरीर को निष्क्रिय ना करें। ऐसा करने से आपका शरीर बिना किसी परेशानी के स्वस्थ्य रहेगा और बुढ़ापे में मांसपेशियों को रिलैक्स मिलेगा। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होगा।
मैमोरी को बढ़ाने के लिए करते रहे काम
उम्र बढ़ने के साथ भूलने की बीमारी होना आम बात है। अगर आप रोजाना किताबें पढ़ते हैं, दिमाग का इस्तेमाल करते हैं, रोजाना कुछ लिखते हैं तो इससे आपका दिमाग सक्रिय रहता है। कुछ लिखने-पढ़ने से मस्तिष्क की मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है और वह मजबूत होती है और 100 साल तक ठीक रहती हैं।
जीने का कारण जरूर ढूढ़ें
अधिक उम्र में लोगों के जीने की इच्छा भी कम होने लगती है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो यकीन मानिए इस कारण से आप कई गतिविधियों में भाग लेना बंद कर देंगे और समाज से खुद से दूर करने लगेंगे। इसका बहुत बुरा असर शरीर पर पड़ता है। आपको जीने का कारण ढूढ़ना होगा जिससे कि आप स्वस्थ जीवन जी पाएंगे।
अनुशासन है बेहतर लंबे जीवन का राज
डॉ. महाथिर भले ही किसी पद पर न हो लेकिन उन्होंने जीवन से अनुशासन को दूर नहीं होने दिया। रोजाना खुद को अनुशासित रखकर कई गलत कामों से खुद को दूर रखा जा सकता है जिससे जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है।
ये भी पढ़ें: बच्चों को भी हो सकता है किडनी का गंभीर रोग, न इग्नोर करें ये 4 लक्षण
