
मुंहासे, दाग-धब्बे और रैशेज जैसी समस्याएं गर्मियों में आम हो जाती हैं,। इनसे छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे साबुन या फिर सीरम की जरूरत नहीं है। आप नीम की ताजी पत्तियों को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। त्वचा पर जमा बैक्टीरिया को कम करने, सूजन घटाने और एक्ट्रा तेल को कम करने में मदद करते हैं। अगर घर में नीम का पेड़ है, तो पत्तियों को 4 तरह से इस्तेमाल कर गर्मियों में बेदाग त्वचा पाएं।
नीम की ताजी पत्तियों को बारीक पीस लीजिये और इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। ऐसा करने से त्वचा को गर्मियों में न सिर्फ ठंडक मिलेगी बल्कि एक्स्ट्रा तेल भी निकल जाएगा। इससे आपके चेहरे पर दाने भी नहीं होंगे।
और पढ़ें: Cockroach Milk: गाय के दूध से 4 गुना ज्यादा प्रोटीन! इतना पावरफुल होता है कॉकरोच मिल्क
आप नीम का उबटन बनाने के लिए बेसन, गुलाब जल और पिसी नीम मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सूखने दें। बाद में धो लें। रोजाना गर्मी में त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए यह बेस्ट उपाय है।
नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसमें ताजा एलोवेरा जैल मिलाएं और इसे 10 से 15 मिनट पर चेहरे पर लगाए रखें। यह न सिर्फ आपके चेहरे को हाइड्रेट रखेगा बल्कि पिंपल्स के कारण आई हल्की जलन या सूजन को भी शांत करेगा।
नीम की पत्तियों को त्वचा में लगाने के साथ ही अगर आप बेहतर असर चाहते हैं, तो नीम की कोमल पत्तियों का सेवन भी किया जा सकता है। नीम का स्वाद बहुत कड़वा होता है और हर कोई इसे नहीं खा पाता है। गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और किसी गंभीर बीमारी की दवा का सेवन करने वाले लोगों को बिना डॉक्टर से सलाह के नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें: छोड़ें महंगे हेयर केरोटिन का खर्चा, बालों को हेल्दी शाइनी बनाने के 4 सिंपल टिप्स
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.