
हेल्थ डेस्क: दादी-नानी के पर्स के साथ खेलने में बच्चों को खूब मजा आता है। अब यही आदत या खेल बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रेनी के पर्स में रखी चाजों से बच्चों में बीमारी फैल रही है। ग्रैनी पर्स सिंड्रोम (Granny's Purse Syndrome) नामक नई बीमारी छिपे खतरे की तरह है, जो अक्सर लोगों को दिखता नहीं है। इमरजेंसी डिपॉर्टमेंट के बाल रोग चिकित्सक ने पेरेंट्स को नई बीमारी के बारे में चेताया और कहा कि अपने बच्चों को इस खतरनाक बीमारी से दूर रखें।
टिक-टॉक में वायरल वीडियो में बाल रोग विशेषज्ञ फैमिली फंक्शन के दौरान कुछ खास बात बताते दिख रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि ग्रांड पेरेंट्स के पर्स में बहुत सारी छोटी चीजें जैसे कि पुराने सिक्के दवाइयां, सेफ्टी पिन आदि रखी होती हैं। जब बच्चे अक्सर छुट्टियों के दौरान दादी या नानी के घर जाते हैं तो पर्स तक पहुंच आसान हो जाती है। इस दौरान बच्चे या तो सिक्का निगल लेते हैं या फिर दवाइयां खाते हैं। यह सब बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। ऐसे में पेरेंट्स को सावधानी रखनी चाहिए और बच्चों की पहुंच से पर्स को दूर रखना चाहिए। सभी पेरेंट्स को ग्रैनी पर्स सिंड्रोम के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए ताकि बच्चे की जान को खतरा न हो।
जर्नल ऑफ ऑस्टियोपैथिक मेडिसिन में पब्लिश 2006 स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में ग्रैनी पर्स सिंड्रोम के कई केस देखने को मिले हैं। अनजाने में ही ग्रेंड पेरेंट्स की मेडिसिन के कारण बच्चों के नशे के 10% से 20% केस सामने आए।
क्रिसमस या नए साल के दौरान अक्सर बच्चे छुट्टियां बिताने ग्रैंड पैरेंट्स के घर जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स सतर्क रहे। बैग में दवाइयां बिल्कुल ना रखें। आप एक कंटेनर में सभी दवाइयों को सुरक्षित रख सकते हैं। मेडिसिंस और सिक्को को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए। पर्स में ऐसा सामान रखें जो बच्चों को नुकसान ना पहुंचाएं। साथ ही पर्स से पुराना,खराब और नुकीला समान हटा दें।
और पढ़ें: मौत का बुलावा, हेपेटाइटिस A: बचाव और देखभाल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.