
Nita Ambani Fitness: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर नीता अंबानी ने महिलाओं के लिए दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो में नीता अंबानी महिलाओं की बाहरी के साथ अंदरूनी मजबूती की बात करते दिखती हैं। 61 साल की नीता अंबानी महिलाओं से फिट रहने के बारे में बात करती हैं। नीता ये भी कहती नजर आती हैं कि हम सभी को ऐसी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए जो हमारे शरीर के साथ हमारे दिमाग को भी फिट रखें। नीता अंबानी ने खुद को फिट रखने का उदाहरण पेश किया और साथ ही अपनी डाइट के बारे में अहम बातें भी बताईं।
नीता अंबानी फिजिकल के साथ ही मेंटल फिटनेस के लिए भरतनाट्यम के साथ ही योग भी करती हैं। स्वीमिंग करने से उनकी ओवरऑल बॉडी फिट रहती है। नीता अंबानी बताती हैं हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करने से उनकी बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहती है। लेग प्रेस एक्सरसाइज उनकी फेवरेट है। 61 साल में फिट नीता अंबानी सभी महिलाओं को संदेश देती है कि रोजाना 30 मिनट निकाल कर अपनी बॉडी को फिट बनाएं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपकी उम्र 30 साल है 60 साल।
नीता अंबानी बताती हैं कि वह पूरी तरीके से वेजिटेरियन है और खाने में शुगर नहीं लेती हैं। नीता अंबानी के डाइट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो मसल्स को मजबूत बनाता है। साथ ही बॉडी को एक्टिव भी रखता है। नीता ऑर्गेनिक फूड को खाने में शामिल करती हैं जो बढ़ती उम्र में भी उनको फिट बनाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.