108KG सिर्फ 18 महीने में घटाया, जानें कैसे वापस बढ़ा Nita Ambani के बेटे Anant Ambani का वजन?

Published : Aug 26, 2023, 01:10 PM IST
Anant Ambani

सार

Anant Ambani how Weight Gain Again?: अनंत अंबानी ने साल 2016 में 108 किलो वजन कम करके सबसे मोटिवेट कर दिया था। अनंत अंबानी का वजन वापस बढ़ गया है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह।

हेल्थ डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की वेट लॉस जर्नी के दौरान की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। अनंत अंबानी ने साल 2016 में 108 किलो वजन कम करके सबसे मोटिवेट कर दिया था। लेकिन, हाल ही में उन्होंने फिर से सुर्खियां बटोरीं जब जनवरी में एंटीलिया में राधिका मर्चेंट के साथ उनकी सगाई की तस्वीरें वायरल हुईं। लोग तब हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि अनंत अंबानी का वजन वापस बढ़ गया है। इसे लेकर तरह-तरह की कई खबरें आती रही हैं। 

अस्थमा के मरीज हैं अनंत अंबानी

साल 2017 में नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अनंत अंबानी बहुत ज्यादा हद तक अस्थमा से मरीज थे और उन्हें स्टेरॉयड दिया गया था, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया था। अनंत अंबानी ने 2016 में कथित तौर पर 18 महीने से भी कम समय में लगभग 108 किलो वजन कम किया था। लोग, अनंत अंबानी के वजन घटाने के बारे में सोचने के बाद, अब अक्सर आश्चर्य करते हैं कि उन्होंने अपना सारा वजन वापस कैसे हासिल कर लिया। रिपोर्टों में कहा गया है कि अत्यधिक दमा की बीमारी और स्टेरॉयड लेने के कारण अनंत अंबानी का वजन फिर से बढ़ गया है।

अनंत अंबानी ने कैसे घटाया 108 किलो वजन? जानें वर्कआउट प्लान

अनंत अंबानी में भारी बदलाव आया जब उन्होंने 2016 में 18 महीनों में 108 किलो वजन कम किया। अनंत अंबानी ने केवल 18 महीनों में स्वाभाविक रूप से 108 किलो वजन कम किया था। इसके लिए वह रोजाना 5-6 घंटे एक्सरसाइज करते थे, जिसमें 21 किलोमीटर की वॉक, योगा, वेट ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल था। अपनी डाइट में अनंत अंबानी ने वजन घटाने के लिए जीरो चीनी, हाई प्रोटीन, लॉ फैट और कम कार्ब डाइट का पालन किया। वह हर दिन 1200-1400 कैलोरी का सेवन करते थे। अनंत अंबानी की डाइट में ताजी हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज और पनीर व दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट शामिल थे। इस दौरान उन्होंने जंक फूड से भी पूरी तरह परहेज कर लिया था।

और पढ़ें- रोज सुबह गटक जाते हैं ग्रीन वेजिटेबल जूस? पीने वाले जान लें ये आपके शरीर में क्या-क्या करता है

हेल्दी डाइट क्या है, जानें डाइट प्लान

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट