Sleeping Without Bra: 10 दिन ब्रा नहीं पहनकर सोने पर शरीर पर क्या होता है असर?

Published : Aug 28, 2025, 08:45 AM IST
Remove Bra

सार

Women’s Health : 10 दिन या उससे ज्यादा समय तक बिना ब्रा के सोना सुरक्षित है। यह आमतौर पर कॉम्फर्ट , स्किन हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद हैं। यह आदत पूरी तरह आपकी कंफर्ट और पसंद पर निर्भर करती है। 

Important To Remove Bra While Sleeping: ब्रा महिलाओं के परिधान का एक अहम हिस्सा मानी जाती है। यह न सिर्फ फिगर को परफेक्ट शेप देती है बल्कि लुक में भी निखार लाती है। इसी कारण कई महिलाएं इसे दिनभर पहनने के साथ-साथ रात में भी पहनकर सो जाती हैं। अक्सर महिलाओं का मानना है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट सही शेप में रहते हैं। जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोते समय ब्रा न पहनना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप लगातार 10 दिन तक बिना ब्रा पहनकर सोएंगी, तो शरीर पर कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

सोते समय टाइट ब्रा पहनने से कंधे और छाती पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर हो सकता है। बिना ब्रा के सोने से शरीर रिलैक्स रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

लसीका तंत्र (Lymphatic System) हेल्दी रहता है

हमारे शरीर का लसीका तंत्र टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करता है। ब्रा का लगातार दबाव इस प्रक्रिया को धीमा कर सकता है। बिना ब्रा सोने से यह सिस्टम ज्यादा एक्टिव रहता है और डिटॉक्सिफिकेशन सही तरीके से होता है।

नींद की क्वालिटी बढ़ती है

ब्रा पहनकर सोने से करवट लेने या सीधे लेटने में असहजता होती है। 10 दिन तक बिना ब्रा के सोने पर आप पाएंगी कि नींद गहरी और आरामदायक होती है। 

स्किन को ब्रीद करने का मौका मिलता है

ब्रा के दबाव और पसीने की वजह से छाती पर रैशेज या फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। रात में ब्रा उतारकर सोने से त्वचा खुलकर सांस लेती है और स्किन हेल्दी रहती है।

और पढ़ें: Trending Diet Benefits: प्लांट बेस्ड से कीटो डाइट तक, जानिए कैसे शरीर को फिट रखने में करती हैं मदद

सांस लेना आसान हो जाता है

खासतौर पर अंडरवायर या टाइट ब्रा पहनकर सोने से सीने में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। बिना ब्रा के सोने से सांस लेना सहज हो जाता है।

क्या ब्रा नहीं पहनने से ब्रेस्ट शेपर पर असर पड़ता है?

यह एक मिथ है कि बिना ब्रा सोने से ब्रेस्ट ढीले हो जाते हैं। असल में ब्रेस्ट का आकार और कसावट ज्यादातर जेनेटिक्स, उम्र और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है, न कि ब्रा पहनने पर।

इसे भी पढ़ें: बिना किसी एक्सरसाइज 30 दिनों में महिला ने घटाया 12 Kg वजन, घरेलू डायट ने किया कमाल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की
हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी