Weight Loss without gym: जानिए कैसे एक महिला ने सिर्फ डाइट और कैलोरी डेफिसिट फॉर्मूला अपनाकर 1 महीने में 12 किलो वजन कम किया। देखें उसका डाइट प्लान और वेट लॉस के सीक्रेट्स।

Weight Loss Journey: जब भी वेट लॉस की बात आती है तो मन में खूब एक्सरसाइज और डाइट का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ डाइट की मदद से भी वेट लॉस किया जा सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक महिला ने बताया कि उसने 1 महीने में डाइट की मदद से 12 किलो वजन कम किया। महिला का पहले वजन 108 किलो था, जो कि अब 92 किलो हो गया है। अगर आप भी डाइट की मदद से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कि महिला ने डाइट में आखिर क्या शामिल किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

कैलोरी डेफिसिट का फॉर्मुला आया काम

महिला ने वेट लॉस के लिए कैलोरी डेफिसिट फॉर्मुला इस्तेमाल किया। वेट लॉस के लिए ऐसे फूड्स खाए जिसमें कम कैलोरी थी। जानिए महिला का एक दिन का डाइट प्लान क्या है।

  1. सुबह की शुरुआत- धनिया, जीरा, सौंफ वॉटर के साथ
  2.  सुबह का नाश्ता- ओट्स का चीला, धनिया चटनी
  3. मॉर्निंग फ्रूट्स- 120 ग्राम पाइनएप्पल
  4. हाइड्रेशन के लिए- सब्जा सीड्स मिलाकर 3 लीटर तक पानी 
  5. लंच के लिए- टोफू और एग व्हाइट सब्जी विद बेसन चीला
  6. इवनिंग स्नेक्स- भुने हुए चने के साथ चाय
  7. डिनर- सोया चंक बड़ी विद वेजीटेबल्स
  8. डिनर के बाद अजवाइन टी
View post on Instagram

गेहूं की रोटी की स्किप

महिला ने 1 महीने में 12 किलो वेट लॉस करने के लिए गेहूं की रोटी को स्किप किया। गेहूं की जगह रागी, ज्वार, बाजरा का इस्तेमाल किया। साथ में प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे कि एग, मीट, टोफू, चंक बड़ी, बेसन, दाल आदि का पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल किया। इन सबका फायदा वेट लॉस के रूप में मिला। 

रोजाना डिनर के बाद अजवाइन टी का सेवन

रोजाना डिनर के बाद अजवाइन टी लेने से वेट लॉस में मदद मिलती है। अजवाइन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी तेजी से खर्च होती है। अजवाइन ब्लड में शुगर लेवल भी कंट्रोल करती है। 

और पढ़ें: Weight Loss Journey: कैलोरी गिनकर खाया खाना, 6 महीने में लड़की ने किया 30 किलो वेट लॉस