
देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पेट का वायरस तेजी से फैल रहा है। आमतौर पर इसे नोरोवायरस के रूप में जाना जाता है और ये में पूरे उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में फैल रहा है। जी हां, अमेरिका में एक के एक बीमारियां कहर बरपा रही है। अलास्कापॉक्स और बुबोनिक प्लेग के बाद अब Norovirus तेजी से फैल रहा है। यह एक गंभीर बीमारी है जो कि किसी भी आयु के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है और तेजी से फैलती है। इस वायरस के बारे में जागरूकता फैलाना बेहद महत्वपूर्ण है और इसलिए यहां वह सब कुछ है जो आपको जानना आवश्यक है।
क्या है नोरोवायरस?
पहली बार नोरोवायरस के मामले साल 1968 में अमेरिका के नॉरवॉक, ओहियो के एक स्कूल में आए थे। यही वजह है कि नोरोवायरस के पहले स्ट्रेन को नॉरवॉक वायरस के रूप में जाना जाता था। दरअसल नोरोवायरस वायरस एक बहुत ही सामान्य बीमारी है, लेकिन बेहद ही संक्रामक है। नोरोवायरस का के मामले आमतौर पर ठंड के महीनों में मौसमी बीमारी रूप से होता है। ये गंभीर उल्टी और दस्त का कारण बनता है। साथ ही यह संक्रमण अमेरिका में फूडबॉर्न डिजीज का प्रमुख कारण है।
नोरोवायरस के लक्षण
कैसे फैल रहा नोरोवायरस?
नोरोवायरस संचरण किसी वायरस से संक्रमित व्यक्ति के मल या उल्टी के अनजाने सेवन से हो सकता है। नोरोवायरस से संक्रमित व्यक्ति के साथ सीधा संपर्क, जैसे देखभाल करना, भोजन या बर्तन शेयर करना या उनके द्वारा तैयार किया गया भोजन खाना, वायरस को फैलाने में मदद कर सकता है। नोरोवायरस से दूषित भोजन या पेय पदार्थों का सेवन एक अन्य तरीका है। नोरोवायरस-दूषित सतहों या वस्तुओं के संपर्क में आने और फिर बिना धोए हाथ मुंह में डालने से भी हो सकता है।
और पढ़ें- 8KM पैदल चलकर 8 महीने में घटाया 14KG वजन, Diet को लेकर फॉलो की सबसे बड़ी टिप्स
Health tips: हार्ट अटैक से बच सकती है मरीज की जान, बस सबसे पहले करें ये काम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.