
हेल्थ डेस्क: सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। ये बात सब जानते हैं लेकिन फिर भी रोजाना अपनी जिंदगी के कीमती समय को कम रहे हैं। अभी हाल ही में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) में हुई स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई। एक सिगरेट पीने से व्यक्ति के जीवन के औसत 20 मिनट तक कम हो जाते हैं। 11 मिनट का आकड़ा 20 पार हो चुका है। इससे साफ तौर पर ये बात सामने आ रही है कि सिगरेट का लगातार सेवन व्यक्ति को तेजी से मौत के मुंह में ढकेल रहा है। आइए जानते हैं स्टडी में सिगरेट के सेवन को लेकर क्या अन्य बातें सामने आईं।
स्टडी में ये बात साफ तौर पर बताई गई कि 1 सिगरेट महिला के जीवन के 22 मिनट और पुरुष के जीवन के 17 मिनट निगल लेती है। साथ ही व्यक्ति जल्द बीमार पड़ता है। 20 सिगरेट का एक पैकेट व्यक्ति के जीवन के 7 घंटे कम कर देता है। यूसीएल में एक प्रमुख शोध साथी डॉ. सारा जैक्सन ने गार्जियन को दिए इंटरव्यू में कहा कि जल्द से जल्द लोगों को मौत की सवारी से उतर जाना चाहिए।
WHO के अनुसार तंबाकू दुनिया में बड़ी महामारी के रूप में सामने आ रहा है। तंबाकू के कारण हर साल 8 मिलियन लोगों की मौत होती है। वहीं 1.3 मिलियन लोग ऐसे हैं जो स्मोकिंग नहीं करते। ऐसे लोग अक्सर सेकेंड हैंड स्मोकर होते हैं जो सिगरेट के धुएं का शिकार होते हैं। अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले करीब 80 प्रतिशत लोग निम्न से मध्यम आय वाले देश से संबंधित हैं।
सिगरेट छोड़कर आप अपने खत्म होते दिनों को वापस ला सकते हैं। आप कुछ तरीके अपनाकर स्मोकिंग छोड़ सकते हैं।
और पढ़ें: थाइराइड को 5 गुना बढ़ा देंगे ये 5 फूड, हेल्दी समझकर आप तो नहीं कर रहे इसका सेवन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.