
बालों में तेल लगाना एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे पहुंचना है लेकिन अगर तेल लगाने का तरीका गलत हो, तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। गर्मियों में रात भर बालों में तेल लगाकर सोना आपके स्कैल्प की सेहत को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं कि तेल को बालों में कितने समय तक लगाना चाहिए और देर तक बालों में तेल लगा रहने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
गर्मी और पसीने की वजह से स्कैल्प में पहले से ही ज्यादा तेल रहता है। अगर आप रातभर तेल लगा रहने देती है, तो पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली हो जाता है। इससे कई प्रकार की समस्याएं बढ़ जाती हैं।
कुछ लोग बालों में एक बार तेल लगा लेते हैं और हफ्ते भर उसे लगा रहने देते हैं। यह स्कैल्प के लिए बेहद ही खराब स्थिति है। ज्यादा समय तक तेल लगा रहने से न सिर्फ स्कैल्प में धूल, पसीना जम जाता है बल्कि गंदगी भी चिपक जाती है। इससे इचिंग, लगाकर डैंड्रफ और पपड़ी पड़ने की समस्या बढ़ जाती है।
अगर आप बालों में तेल लगाकर सोते हैं, तो इससे ऑयल तकिया में भी लग जाता है। जिससे कि यह आपके चेहरे में ट्रांसफर होता है। इससे न सिर्फ हेयरलाइन एक्ने होते हैं बल्कि फोरहेड पिंपल्स और बैक एक्ने ट्रिगर्स भी हो सकते हैं। इसलिए रात भर बालों में तेल लगा रहने नहीं देना चाहिए।
और पढ़ें: Kids Rash in Summer: बच्चों के शरीर पर निकल रहे दाने और घमौरियां, ऐसे दिलाएं तुरंत राहत
क्योंकि गर्मियों में ह्यूमिडिटी बहुत ज्यादा होती है, तो ऑइली स्कैल्प और पसीने की वजह से फंगल ग्रोथ का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
और पढ़ें: Tarbooj ki Barfi: गर्मियों में ठंडक और मिठास का मजा देगी तरबूज की बर्फी, जानें आसान रेसिपी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.