
Papaya leaves Tips: अक्सर डाइट में फलों को शामिल करने की बात कही जाती है। पपीता भी एक ऐसा फल है जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है। लेकिन, पपीता खाने से सिर्फ सेहत को ही फायदा नहीं होता बल्कि इसके पत्ते भी सेहत पर कमाल का असर दिखाते हैं। पपीते के पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स, विटामिन सी और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और सूजन को कम करते हैं। डायबिटीज के मरीज भी इन पत्तों का सेवन करके फायदा उठा सकते हैं। यहां जानें पपीते के पत्ते शरीर पर किस तरह असर डालते हैं और इन पत्तों का सेवन किस तरह किया जा सकता है।
पपीते के पत्ते शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ई और कई तरह के फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो शरीर से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करते हैं और शरीर को सेलुलर डैमेज से बचाते हैं। अगर पपीते के पत्तों का पानी पिया जाए तो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर रहते हैं। इससे दिल की सेहत को भी फायदा होता है और शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार नहीं होता।
पपीते के पत्ते पेट की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं और इन पत्तों के सेवन से पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है। पपीते के पत्तों से पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। कब्ज, पेट फूलना, चिड़चिड़ा पाचन सिंड्रोम और पेट में सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा पपीते के पत्तों से पेट के हेल्दी गट बैक्टरिया बढ़ते हैं।
डायबिटीज के रोगियों को भी पपीते के पत्तों का सेवन करने से फायदा हो सकता है। पपीते के पत्ते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में कारगर होते हैं। इस वजह से पपीते के पत्तों का सेवन करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर नियमित रूप से पपीते के पत्तों का सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर स्पाइक की संभावना कम हो जाती है।
शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करना शरीर को बीमारियों का घर बनने से बचाती है। अगर रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो बाहरी तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इससे व्यक्ति आए दिन बीमार रहने लगता है और उसे जरूरत से ज्यादा मौसमी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए पपीते के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। पपीते के पत्तों का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं जो इम्यून सेल्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं और संक्रमण, वायरस और अन्य हानिकारक तत्वों को दूर रखते हैं।
पपीते के पत्तों के फायदे न केवल शरीर को आंतरिक रूप से मिलते हैं, बल्कि इन पत्तों के फायदे बालों और त्वचा पर भी दिखते हैं। पपीते के पत्तों में मौजूद विटामिन त्वचा की क्षति को कम करते हैं, कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने का काम करते हैं और झुर्रियों को कम करने में कारगर होते हैं। ये त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर रखते हैं। साथ ही पपीते के पत्ते बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छे होते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से बालों को कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे तत्व मिलते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। पपीते के पत्तों से स्कैल्प को खास तौर पर फायदा होता है और डैंड्रफ की समस्या दूर रहती है। इससे स्कैल्प पर खुजली भी नहीं होती।
पपीते के पत्तों का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं।
पपीते के पत्तों का सेवन कई अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। आमतौर पर इन पत्तों को खाने की बजाय जूस के रूप में सेवन किया जाता है। पपीते के पत्तों का ताजा जूस (पपीते के पत्ते का रस) पिया जा सकता है, इसे पानी में मिलाकर पिया जा सकता है। पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर चाय की तरह भी पिया जा सकता है।
इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि गर्भवती महिलाएं, बच्चे को स्तनपान करा रही महिलाएं और किसी भी तरह की दवा ले रहे लोग पपीते के पत्तों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.