रेगुलर पीरियड्स को लेकर 'पूकी बाबा' ने दिया ज्ञान, जानें कितना है सच?

Published : Nov 22, 2024, 01:12 PM ISTUpdated : Nov 22, 2024, 01:15 PM IST
 aniruddhacharya recommended Ghee and water drink for regular periods

सार

पीरियड्स के दर्द और अनियमितता को ठीक करने के लिए प्राकृतिक उपाय अपनाएं। दालचीनी, हरा पपीता और अदरक का सेवन करने के साथ ही हार्मोन को संतुलित करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

हेल्थ डेस्क: आजकल सोशल मीडिया में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी वाले वीडियो धड़ल्ले से बन रहे हैं। हर कोई स्वास्थ्य के बारे में ज्ञान देते हुए नजर आता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पूकी बाबा यानी अनिरुद्धाचार्य महाराज पीरियड्स को रेगुलर करने संबंधी बात करते दिख रहे हैं।

घी से महावारी नियमित करने की दी सलाह

अनिरुद्धाचार्य महाराज वीडियो में बताते दिख रहे हैं कि जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है और ब्लड क्लॉट्स आते हैं, उन्हें पानी के साथ घी का सेवन करना चाहिए। महाराज बताते हैं कि गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाएं और पीरियड्स के पहले दिन ही इसे पिएं। इससे न सिर्फ आपका दर्द खत्म होगा बल्कि माहवारी भी नियमित हो जाएगी।

क्या घी खाने से महावारी होती है नियमित?

देसी घी का सेवन शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता है। घी में विटामिन A, D, E और K जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। घी का सेवन डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए घी काम आता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकलता है। जब गर्म पानी के साथ घी पिया जाता है तो इंटेस्टाइन का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इतने लाभ के बावजूद देशी घी का पीरियड्स को रेगुलर करने में कोई संबंध नहीं है। 

माहवारी नियमित कैसे करें?

भले ही देशी घी का सेवन शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाता हो लेकिन माहवारी को नियमित करने के लिए घी का उपाय न करें। आप पीरियड्स को नियमित करने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनी सकती हैं।

दालचीनी: रोजाना दूध में थोड़ी सी दालचीनी मिलाकर पिएं, इससे आपके हार्मोन कंट्रोल होंगे और पीरियड्स समय में  आएंगे।

हरा पपीता: आप कच्चा पपीता खा सकती हैं। हरा पपीता गर्भाशय के संकुचन को बढ़ाता है जिससे माहवारी समय पर होती है। 

अदरक: अदरक की चाय से भी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और पीरियड्स अनियमित नहीं रहते।

इसके साथ ही आप हार्मोन को बैलेंस करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल जैसे कि रोजाना व्यायाम, संतुलित आहार और स्ट्रेट मैनेजमेंट भी अपना सकती है।

और पढ़ें: बर्थ कंट्रोल पिल्स से वर्कआउट पर असर? पढ़ें नई रिसर्च का खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत