बच्चे का कर रहे हैं प्लान, तो कपल्स को करा लेने चाहिए ये 5 जरूरी टेस्ट

हेल्थ डेस्क. शादी के दो चार साल बाद हर कपल माता-पिता बनना चाहते हैं। कुछ इसे लेकर प्लानिंग करते हैं तो कुछ लोगों का नेचुरली ही कंसीव हो जाता है। बच्चे की प्लानिंग करने से पहले कुछ जरूरी टेस्ट होते हैं जिसे हर होने वाले माता-पिता को कराने चाहिए।

Nitu Kumari | Published : May 22, 2023 1:04 PM IST

17

बच्चा प्लानिंग करने से पहले की सलाह

बच्चे की प्लानिंग करने से पहले कपल को मेंटली और फिजिकली खुद को मजबूत बनाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ शराब और स्मोकिंग छोड़ने के लिए भी एडवाइज दी जाती है। लेकिन गर्भाधारण से पहले कुछ टेस्ट और चेकअप कराने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट देते हैं।

27

बच्चा प्लानिंग की राह में नहीं आए कोई दिक्कत

टेस्ट इसलिए कराने की सलाह दी जाती है ताकि फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं की वजह से प्रेग्नेंट होने में कोई दिक्कत ना आए। इसलिए प्रेग्नेंसी में कुछ जरूरी टेस्ट फर्टिलिटी एक्सपर्ट की देखरेख में जरूर कराने चाहिए।

37

फर्टिलिटी स्क्रिनिंग

कपल्स को फर्टिलिटी स्क्रिनिंग जरूर करानी चाहिए। इससे नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने की संभावनाओं का पता लग सकता है। दरअसल 30 के बाद फर्टिलिटी कम होने लगती है। ऐसे में अगर बच्चा प्लानिंग करने की सोच रहे हैं और उम्र 30 से ज्यादा है तो इस टेस्ट को जरूर कराएं।

47

थायरॉयड टेस्ट

थायरॉयड टेस्ट भी बच्चा प्लानिंग करने से पहले कराने चाहिए। थायरॉयड पीड़ित महिला को मां बनने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में कपल्स को ये टेस्ट कराने चाहिए ताकि डॉक्टर की निगरानी में प्रेग्नेंसी प्रोसीजर पूरी की जा सके। इसके अलावा ब्लड शुगर टेस्ट भी कराना चाहिए।

57

हिमोग्लोबीन

बच्चा प्लानिंग करने की सोच रहे हैं तो हिमोग्लोबीन का भी टेस्ट कराएं। इसकी कमी से कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है। हिमोग्लोबीन की मात्रा कम होने पर डॉक्टर इसे बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट देते हैं।

67

एग रिजर्व

महिलाओं के एग की क्वालिटी और संख्या का पता लगाने के लिए इस टेस्ट को कराया जाता है। इससे कंसीव करने में मदद मिलती है।

77

सीमेन अनालिसिस

यह टेस्ट पुरुषों के लिए होता है। इसमें स्पर्म काउंट (sperm count) और स्पर्म की मोटिलिटी की सक्रियता को समझने की कोशिश की जाती है। लो स्पर्म काउंट और लो मोटिलिटी की वजह से पिता बनने की राह मुश्किल हो सकती है। यह नपुंसकता का कारण बन सकता है।

और पढ़ें:

आम खाने के बाद इन 5 चीजों को बोलें NO, अस्पताल जाने की आ सकती है नौबत

सफदरजंग के डॉक्टर बनें भगवान! छोटी सी बच्ची के हाथों में सर्जरी के जरिए प्लांट किया उंगलियां

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos