
हेल्थ डेस्क: 50 साल की प्रीति जिंटा को देखकर उनकी उम्र का पता लगाना बहुत मुश्किल है। प्रीति रोजाना एक्सरसाइज करती हैं जिससे उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल जीने में मदद मिलती है। कुछ समय पहले प्रीति ने सोशल मीडिया में पसीना बहाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। प्रीति जिंटा बॉडी को फिट रखने के लिए यास्मीन कराचीवाला के गाइडेंस में क्रंचेस, स्क्वाट्स पुलडाउंस आदि एक्सरसाइज करती हैं। जानिए कैसे प्रीति जिंटा की फिटनेस जर्नी से इंस्पिरेशन लेकर आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
प्रीति जिंटा वेट लॉस करने के लिए रोजाना स्क्रंच और प्लैंक एक्सरसाइज करती हैं। प्लैंक जहां मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है वहीं वहीं मसल्स भी फ्लेसिबल होती है। अगर एक्सरसाइज रोजाना की जाए तो कैलोरी बर्न होती है वेट लॉस में मदद मिलती है। आप हेल्थ एक्सपर्ट की देखरेख में एक्सरसाइज करें।
प्रीति जिंटा के वर्कआउट रूटीन में पिलाटे भी शामिल होता है। जेट लेग की समस्या को दूर करने के लिए पिलाटे किया जा सकता है। पिलाटे शरीर को लचीला बनाता है और साथ ही मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। अगर पिलाटे रोजाना किया जाए, तो पीठ दर्द की समस्या से भी बचा जा सकता है। शरीर को रिलैक्स फील कराने, कैलोरी बर्न करें और बढ़ती उम्र में बॉडी फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रोजाना प्रिति जिंटा की तरह पिलाटे करें।
बाइसेप्स में दबाव डालने और बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए प्रीति जिंटा केबल कर्ल एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करती हैं। केबल कर्ल एक्सरसाइज मसल्स की स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करता है। केबल कर्ल करने के लिए केबल मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। केबल मशीन पर धीरे-धीरे ही वेट बढ़ाना चाहिए। आपको इसके बारे में कोच से जानकारी लेनी चाहिए।
और पढ़ें: 'तारक मेहता' की एक्ट्रेस ने घटाया 17 किलो वजन, ना दवा ना जिम सिर्फ 3 सिंपल ट्रिक
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.