
43 साल की हो चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि बॉडी फिटनेस के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा बढ़ती उम्र में एक से बढ़कर एक एक्शन मूवी करती दिख रही हैं। ऐसे में बॉडी को फिट रखना बेहद जरूरी है। प्रियंका इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनकी बॉडी फ्लैक्सिबल रहे और साथ ही मांसपेशियां मजबूत बनी रहे। अगर आप भी 40 प्लस एज में खुद को प्रियंका चोपड़ा जैसा दिखना चाहती हैं तो उनके रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। आईए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के फिटनेस रूटीन के बारे में।
कार्डियो एक्सरसाइज को एरोबिक एक्सरसाइज भी कहा जाता है। प्रियंका चोपड़ा कार्डियो एक्सरसाइज फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज में रनिंग, तेज चलना, साइकलिंग करना, स्विमिंग करना आदि शामिल होता है। प्रियंका समय मिलने पर स्विमिंग जरूर करती हैं। इसे करने से न सिर्फ हार्ट और लंग्स मजबूत होते हैं बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है। अगर रोजाना कुछ कार्डियो एक्सरसाइज की जाए तो शरीर में बहुत सारे पॉजिटिव चेंज देखने को मिलते हैं।
प्लैंक, स्क्वैट्स और क्रंचेस जैसी एक्सरसाइज प्रियंका चोपड़ा स्टमक मसल्स को मजबूत करने के लिए करती हैं।एक्सरसाइज शुरू करने के पहले प्रियंका बॉडी को वार्मअप करती हैं ताकि किसी भी तरीके की इंजरी का सामना न करना पड़े। प्लैंक एक्सरसाइज करने से न सिर्फ कोर मसल्स मजबूत बनती है बल्कि बॉडी को बैलेंस करने की क्षमता भी विकसित होती है। प्लैंक एक्सरसाइज तनाव को भी कम करती है। अगर किसी व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं है तो भी प्लैंक एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है।
पुश-अप्स, रिवर्स लंजेस और रजिस्टेंट ट्रेनिंग शरीर की सहनशक्ति को बढ़ाने का काम करती हैं। प्रियंका ये अच्छी तरह से जानती हैं कि उनके दिनभर के शूटिंग शेड्यूल में काफी स्टेमिना की जरूरत है। इस कारण से बॉडी को फिट रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना बेहत जरूरी है।
मेंटल पीस के लिए प्रियंका योगा के लिए भी कुछ समय निकालती हैं। योगा करने से मानसिक तनाव में कमी आती है और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.