प्रियंका चोपड़ा ने 30 की उम्र में कराए थे अपने एग फ्रीज, जानें क्या है ये और महिलाएं क्यों अपना रही हैं इसे

Published : Mar 30, 2023, 08:16 AM ISTUpdated : Mar 30, 2023, 09:24 AM IST

हेल्थ डेस्क.तकनीक के इस युग में सबकुछ आसान हो गया है। बढ़ती उम्र में भी आप मां का सुख ले सकते हैं अगर आपने अपना एग फ्रीज करा रखा है तो। प्रियंका चोपड़ा ने 30 साल की उम्र में एग फ्रीज करा दिए थे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

PREV
19

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 30 साल की उम्र में उन्होंने अपने एग को फ्रीज करा लिया था। उन्होंने कहा था कि बायोलॉजिकल वॉच को पढ़ा जा सकता है। 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होना और उसके बाद वह सबकुछ जारी रखना बहुत कठिन हो जाता है। विशेष रूप से उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं।

29

सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, बल्कि कई एक्ट्रेस अपने एग को फ्रिज कराया है। जिसमें तनीषा मुखर्जी भी हैं। उन्हें 39 साल की उम्र में अपने एग को फ्रीज कराने की बात बताई है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

39

प्रजनन संरक्षण (Fertility preservation) एक उभरता हुआ क्षेत्र है जो उन सभी महिलाओं को लेटर एज में फर्टिलिटी हेल्थ को बनाए रखने का मौका दे रही है। एग फ्रीजिंग एक सामान्य निषेचन प्रक्रिया ( common fertilisation process ) हैं जिसे तब अपनाया जाता है जब कोई महिला बच्चा पैदा करने के लिए शारीरिक और मानसिक पूर से तैयार नहीं होता है। या फिर कोई गंभीर बीमारी से जूझ रही है।

49

क्या है एग फ्रीजिंग

एग का क्रायोप्रिजर्वेशन जिसे वैज्ञानिक रूप से ओओसीट फ्रीजिंग (Oocyte Freezing) कहा जाता है। इसमें अंडाशय (Ovaries) से एग निकाले जाते हैं और फिर इसे फ्रीज किया जाता है। इससे प्रजनन या गर्भावस्था के विकल्प बढ़ जाते हैं। क्योंकि अंडों की क्वालिटी पहले की तरह बेहतर ही रही है।

59

महिलाएं एग फ्रीजिंग का विकल्प क्यों चुनती हैं?

हर लड़की का जन्म निश्चित संख्या में एग के साथ होता है। अंडाशय में लगभग 4 लाख एग होते हैं।जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती है इसकी संख्या घटती जाती है। प्रजनन आयु के दौरान, प्रत्येक माहवारी चक्र में लगभग 100-200 अंडे हर महीने समाप्त हो जाते हैं। जब महिलाएं मेनोपॉज की उम्र में पहुंचती हैं तो अधिकांश अच्छे एग खत्म हो चुके होते हैं। ऐसे में उनके पास 1,000 से 2,000 अंडे रह जाते हैं और इस एग का कोई उपयोग नहीं होता है। 35 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि गर्भ के आकार की क्वालिटी कम हो जाती है। अंडों की संख्या जल्दी समाप्त हो जाती है और अंडाशय भी कम हो जाते हैं।

69

एग फ्रीजिंग के क्या फायदे हैं?

जो महिलाएं लेटर एज में मां बनना चाहती है उनके लिए एग फ्रीजिंग अच्छा उपया है। लेकिन जिन महिलाओं की गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है और उनके एग नुकसान होने का खतरा है तो ये प्रोसिजर उनके लिए वरदान होता है। कैंसर के इलाज से पहले महिलाएं अपना एग फ्रीज करा लेती हैं ताकि वो बाद में मातृत्व का सुख ले सकें। डॉक्टर की मानें कम उम्र में अंडे को फ्रीज करना एक विवेकपूर्ण विचार है, ताकि भ्रूण के आनुवंशिक घटक और बच्चे के आनुवंशिक घटक बेहतर हों। उदाहरण के लिए यदि आपने 28 साल की उम्र में अपने अंडे फ्रीज कराएं हैं और 38 साल की उम्र में गर्भवती होना चाहती हैं, तो आनुवंशिक जोखिम या यहां तक कि गर्भावस्था का जोखिम भी ऐसा ही होगा जब आप 28 की थीं, न कि 38 की।

79

एग फ्रीजिंग का खर्च और किस उम्र में कराना बेस्ट

एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में आमतौर पर 70,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच खर्च होता है। महिलाओं के लिए एग फ्रीज करनाने का आइडियल उम्र 20 से 30 साल तक है। क्योंकि 35 के बाद प्रसव संबंधी जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

89

कितना सेफ है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग में कुछ चुनौतियां शामिल है।एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया करीब IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के समान है। डॉक्टर्स महिला के 10-15 अंडे स्टोर करते हैं। एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया में पहले कुछ दवाइयां महिलाओं को लेनी पड़ती है। इसके बाद पिकअप या एग रिट्रीवल योनि मार्ग से किया जाता है।

99

एग फ्रीज कितने साल तक के लिए होता है

डॉक्टर्स कहते हैं कि जमे हुए अंडे प्रोसेस के बाद 10 साल तक उपयोग के लिए अच्छे होते हैं। अंडो को फ्रीज करने के लिए किसी पार्टनर की जरूरत नहीं होती है।

Recommended Stories