मोटापा बढ़ेगा : खाना खाते समय पानी पीने से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और मोटापा बढ़ता है। अगर हमारा पेट स्वस्थ नहीं है तो पूरा शरीर स्वस्थ रहना संभव नहीं है। इसलिए खाना खाते समय पानी न पिएं।
गैस और सीने में जलन : अगर आपको खाना खाते समय पानी पीने की आदत है तो इसे तुरंत बंद कर दें। क्योंकि पानी पेट की ऊपरी सतह द्वारा अवशोषित हो जाता है। यानी जब तक पाचन के लिए जरूरी तरल पदार्थ गाढ़ा न हो जाए, तब तक यह पानी सोखने की प्रक्रिया जारी रहती है। इससे अपच, गैस और सीने में जलन होती है।
एसिडिटी की समस्या: खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना पचने में रुकावट आती है। पेट में खाना न पचने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं।