कौनसे ब्लड ग्रुप वाले Intelligent+स्मार्ट? रिसर्च में खुलासा

Published : Mar 02, 2025, 07:28 PM IST
कौनसे ब्लड ग्रुप वाले Intelligent+स्मार्ट? रिसर्च में खुलासा

सार

Blood Groups and Emotional Intelligence: रिसर्चर्स ने पाया है कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ब्लड सर्कुलेशन अन्य ग्रुप्स के मुकाबले काफी बेहतर होता है। इसी वजह से उनकी सोचने की गति और याददाश्त तेज़ होती है।

Correlation of Blood Groups and Intelligence: आपके घर या जान-पहचान में कई लोग होंगे जो तेज़ दिमाग वाले हैं। पल भर में किसी भी मुश्किल समस्या का हल निकाल लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि उनकी इस प्रतिभा के पीछे उनके ब्लड ग्रुप का भी हाथ हो सकता है? हाल ही में कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

ब्लड ग्रुप रिसर्च के नतीजे

रिसर्च के मुताबिक, B+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग दूसरे ब्लड ग्रुप वालों के मुकाबले ज़्यादा तेज़ होता है। इसकी वजह है कि इस ग्रुप के लोगों के दिमाग का पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब काफ़ी ज़्यादा एक्टिव होता है। जिससे उनकी निर्णय लेने की क्षमता, सोचने की शक्ति और याददाश्त कमाल की होती है। B+ ब्लड ग्रुप वाले लोग किसी भी समस्या का हल झटपट निकाल सकते हैं।

PCOD की वजह से बढ़ रहा वजन, तो इन 6 तरह से करें कंट्रोल

रिसर्च के पीछे का विज्ञान

रिसर्चर्स ने पाया है कि इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों में ब्लड सर्कुलेशन अन्य ग्रुप्स के मुकाबले काफी बेहतर होता है। दिमाग में सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुँचने से ही कोशिकाएं ज़्यादा एक्टिव हो पाती हैं। इसी वजह से उनकी सोचने की गति और याददाश्त तेज़ होती है। इसलिए, इस ग्रुप के लोग किसी भी बात को लंबे समय तक याद रख सकते हैं।

B+ ग्रुप वालों की खासियत

  • शांत स्वभाव: किसी भी परिस्थिति में ये लोग शांत रह सकते हैं।
  • तेज़ फैसले: ये लोग जल्दी और सही फैसले ले सकते हैं।
  • रचनात्मकता: इनकी रचनात्मकता दूसरे ब्लड ग्रुप वालों के मुकाबले ज़्यादा होती है, इसलिए ये नई चीज़ें खोजने में माहिर होते हैं।
  • उच्च IQ: रिसर्च में ये भी पता चला है कि B+ ब्लड ग्रुप वालों के दिमाग की कार्यक्षमता दूसरे ब्लड ग्रुप वालों से ज़्यादा होती है। इनका IQ अच्छा होता है।

रिसर्च की व्याख्या

रिसर्च टीम के मुताबिक, B+ ब्लड ग्रुप वालों में अच्छे ब्लड सर्कुलेशन की वजह से दिमाग को अच्छी ऑक्सीजन मिलती है। इसी वजह से इनकी सोचने की शक्ति और फैसले लेने की क्षमता दूसरे ब्लड ग्रुप वालों से बेहतर होती है। हालाँकि यह रिसर्च दिलचस्प जानकारी देती है, लेकिन यह याद रखना ज़रूरी है कि बुद्धि सिर्फ़ ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करती। कई और कारण भी बुद्धिमत्ता को प्रभावित करते हैं, जैसे: अनुवांशिकी, परिवेश, शिक्षा, जीवनशैली। इसलिए, ब्लड ग्रुप बुद्धिमत्ता का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह एकमात्र निर्धारक नहीं है।

Home Remedies For High Fever: बिना पेरासिटामोल और DOLO-650 के आधे घंटे में उतरेगा फीवर

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत