Saumya Tandon Healthy Habits: 'मैंने कभी डाइटिंग नहीं की’, जानें 'गोरी मैम' के छरहरे फिगर का राज

Published : Aug 20, 2025, 08:40 AM IST
Saumya Tandon

सार

Saumya Tondon Fitness में सुबह घी-हल्दी-काली मिर्च, शुगर से दूरी, अदरक वाला गुनगुना पानी, प्रोटीन स्नैक्स और जल्दी डिनर शामिल हैं। डाइटिशियन भी सौम्या की इन आदतों को सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए परफेक्ट मानते हैं।

Saumya Tondon Fitness Secrets: 'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने हेल्दी ईटिंग हैबिट्स के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने कभी भी डाइटिंग नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपनी जिंदगी में डाइटिंग नहीं की। मैं डाइटिंग में विश्वास नहीं करती। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 5 ईटिंग हैबिट्स शेयर कीं, जिनकी वजह से वह फिट और हेल्दी रहती हैं। आइए जानते हैं, इसके बारे में ताकि आप भी खुद का ख्याल रख सकती हैं।

सौम्या सुबह की शुरुआत घी से करती हैं

सौम्या बताती हैं कि वह सुबह उठते ही एक चम्मच घी में हल्दी और काली मिर्च डालकर खाती हैं। चाहें तो इसे हल्का गर्म भी किया जा सकता है। यह इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करता है और हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।

शुगर से दूरी बनाकर रखती हैं सौम्या

उन्होंने बताया कि वह कई सालों से शुगर, शहद और गुड़ का सेवन नहीं करतीं। उनके मुताबिक, 'शुगर से दूरी मेरे लिए एक गेम-चेंजर साबित हुआ है।'

अदरक वाला गुनगुना पानी लेती हैं सौम्या

सौम्या हर दिन एक गिलास गुनगुना पानी जिसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला हो, पीती हैं। यह बेहद अल्कलाइन होता है और पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है।

प्रोटीन और हेल्दी स्नैक्स खाती हैं सौम्या टंडन

वह शाकाहारी हैं लेकिन इसके बावजूद पूरे दिन प्रोटीन लेना नहीं भूलतीं। इसके लिए वह 5 भीगे हुए बादाम, पिस्ता, अखरोट और ब्राजील नट खाती हैं। वर्कआउट के बाद वह कद्दू और सूरजमुखी के बीज भी लेती हैं, जो ओमेगा 3 और 6 के बेहतरीन सोर्स है।

जल्दी डिनर करना सौम्या की आदत

सौम्या के मुताबिक, वह हमेशा शाम 7 बजे तक डिनर कर लेती हैं। इससे ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती और वजन भी कंट्रोल में रहता है। बेली फैट हमेशा अंदर रहता है। टीवी एक्ट्रेस की ये 5 हेल्दी हैबिट वाकई उनकी खूबसूरती का राज है।

 

 

इसे भी पढ़ें: 4 नेचुरल फेसपैक, जिद्दी खुले पोर्स को करेंगे छोटा और देंगे स्मूद स्किन

क्या कहते हैं डाइटिशियन? 

सौम्या टंडन की इस आदत को डाइटिशियन गुड कैटेगरी में रखते हैं। उनका कहना है कि टीवी एक्ट्रेस की ये आदतें एक परफेक्ट बैलेंस हैं, जो पारंपरिक नुस्खों के साथ-साथ मॉडर्न न्यूट्रिशन साइंस से भी मेल खाती हैं। सुबह घी, हल्दी और काली मिर्च के साथ दिन की शुरुआत करना एक एंटी-इंफ्लेमेटरी रिचुअल है, जबकि शुगर छोड़ने से हार्मोनल हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है।

और पढ़ें: Weight Loss Journey: 5 सिंपल लाइफस्टाइल चेंज से महिला ने किया 30 किलो वेट लॉस, पास्ता का भी लिया मजा

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन