दुनिया में तेजी से फैल रहा ये घातक फंगस, ज्यादा तापमान के कारण रोकना होगा असंभव

Published : May 09, 2025, 06:28 PM IST
scientist warn about Deadly Fungus

सार

Aspergillus rapidly spreading: एस्परगिलस फंगस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जानिए कैसे बढ़ता तापमान और कमजोर इम्युनिटी इसे और खतरनाक बना रहे हैं, और किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है।

Fungus outbreak: घातक फंगस तेजी से दुनिया में पैर पसार रहा है। तापमान में वृद्धि के कारण यह फंगस और भी तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिक इसे मानव स्वास्थ्य के साथ ही कृषि पर बुरा प्रभाव छोड़ने वाला बता रहे हैं। कवक शरीर में जहां बीमारियां फैलाता हैं वहीं यह आसपास के वातावरण को भी प्रदूषित करता हैं। एस्परगिलस कवक की एक प्रजाति है जो कई इनफेक्शंस का कारण बनती है। लाखों लोगों के लिए अब यह कवक खतरा बनता नजर आ रहा है। शोधकर्ता इस कवक को लेकर लोगों में जागरूकता और सतर्कता बढ़ाना चाहते हैं। आईए जानते हैं एस्परगिलस किस तरीके से खतरनाक साबित हो सकता है।

एस्परगिलस कवक का बढ़ रहा है खतरा

एस्परगिलस एक प्रकार का फफूंद है, जो घरों में आमतौर पर दिख जाती है। एस्परगिलस करक की एक प्रजाति कई घातक संक्रमण के लिए जिम्मेदार होती है। यह गंभीर सांस की बीमारियों से लेकर मस्तिष्क के संक्रमण तक को पैदा करती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अब इसकी पहुंच धीमे-धीमे बढ़ रही है। साल की शुरुआत में दो रोगी पीड़ित होने के बाद अस्पताल के करीब 5 वार्ड को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। एस्परगिलस फंगस के कारण लंग इन्फेक्शन होता है। वहीं कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में यह फंगस जल्दी असर करता है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में यह फंगस तेजी से पैर पसार रहा है, जिसमें एशिया, अमेरिका मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।

तापमान बढ़ने के साथ कवर प्रसार का दोगुना खतरा

जलवायु परिवर्तन के कारण दुनियाभर का तापमान तेजी से बढ़ रहा हैं। इस कारण से कवक के फैलने की संभावना भी बढ़ गई है। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के डॉक्टर डॉ. नॉर्मन वैन ने अध्ययन में पाया कि जैसे-जैसे बढ़ता है एस्परगिलस की कई प्रजातियां जैसे कि एस्परगिलस फ्यूमिगेटस , एस्परगिलस फ्लेवस और एस्परगिलस नाइजर आदि अपने क्षेत्र का विस्तार करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के साथ ही करीब 10 मिलियन लोगों को कवक के संक्रमण की संभावना बढ़ जाएगी।

कवक से बचने के उपाय

कवक से बचने के लिए घर और अपने आसपास के स्थान को साथ रखें। नमी रहने से कवक आसानी से प्रसार करते हैं। कपड़ों के साथ ही जमीद को जरूर सूखा रखें। अगर कवक संक्रमण के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत