
Travel Sickness Remedies: अगर आपको बस, कार, बाइक, किसी भी सफर में अक्सर उल्टी और चक्कर आते हैं और इसकी वजह से आप ट्रैवल करने से बचते हैं तो यहां पर हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप इससे बच सकते हैं और कंफर्टेबल तरीके से यात्रा कर सकते हैं।
1. हल्का खाना खाएं
सफर से पहले या सफर के दौरान तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें। आसानी से पचने वाला खाना जैसे इडली, डोसा, दही-चावल या फल खाएं। पेट भारी होने पर उल्टी और चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है।
2. पानी पीते रहें
सफर के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। चाय, नारियल पानी या नींबू पानी भी पी सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आ सकते हैं।
3. हवादार जगह पर रहें
गाड़ी की खिड़कियां खोलकर ताजी हवा लेने से उल्टी में आराम मिलता है। बिना एसी वाली गाड़ियों में यह बहुत जरूरी है। बस या कार में सफर करते समय चेहरे को हवा लगने दें।
4. नजर एक जगह टिकाएं
गाड़ी जिस दिशा में जा रही है, उसी दिशा में देखते रहने से चक्कर कम आते हैं। अगल-बगल या पीछे देखने से बचें। किताब पढ़ना या मोबाइल देखना कुछ लोगों के लिए चक्कर बढ़ा सकता है।
5. अदरक और नींबू
अदरक और नींबू में उल्टी को रोकने के गुण होते हैं। सफर के दौरान थोड़ा सा अदरक चबा सकते हैं या नींबू पानी पी सकते हैं। अदरक की गोलियां भी बाजार में मिलती हैं।
6. समय पर सोएं
सफर से पहले रात को अच्छी नींद लेने से थकान कम होती है और उल्टी-चक्कर आने की संभावना कम हो जाती है। आराम करने से शरीर सफर की परेशानियों को बेहतर तरीके से झेल पाता है।
7. कुछ जरूरी दवाएं
अगर आपको यह समस्या अक्सर होती है, तो सफर से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं साथ रखने से आपात स्थिति में मदद मिल सकती है। खासकर लंबी यात्राओं के लिए यह जरूरी हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.