Tips for Teej fast: हरतालिका तीज व्रत में दिनभर पानी और भोजन त्यागने से कमजोरी हो सकती है। जानें तीज व्रत से पहले अपनाने वाली खास टिप्स जैसे पर्याप्त पानी पीना, नींबू पानी व जूस का सेवन और दही खाने के फायदे, जिससे दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक।
हरतालिका तीज में व्रत के दौरान ना तो दिनभर कुछ खाया जाता है और ना ही पानी पिया जाता है। इस कारण से महिलाएं कमजोरी महसूस करने लगती हैं। व्रत में शाम को पूजा के बाद भी कुछ खाते-पीते नहीं हैं। अगले दिन पूजा करके ही व्रत तोड़ा जाता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि तीज व्रत के दौरान खुद को एनर्जेटिक महसूस कर सके।
25
एक दिन पहले पिएं पर्याप्त पानी
तीज में दिन भर पानी न पीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। आप तीज व्रत के एक दिन पहले रात में पर्याप्त पानी पीकर ही सोए। ऐसा करने में शरीर में पानी कम नहीं होगा और आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप रात में नींबू पानी पिएं और दिन भर फलों का जूस, कोकोनट वॉटर आदि का सेवन जरूर करें।
35
दही का सेवन पेट करेगा दुरस्त
तीज व्रत के एक दिन पहले दही का सेवन जरूर करें। दही में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करते हैं। अगर आप दही खाएंगे, तो आपका पेट सही रहेगा और व्रत के दौरान भी आपको पेट संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
8 से 9 घंटे की अच्छी नींद अगर शरीर को मिलती है, तो शरीर दिन भर एनर्जेटिक महसूस करता है। तीज व्रत से एक दिन पहले रात में अच्छी नींद जरूर लें। ऐसा करने से आपका तीज व्रत अच्छा जाएगा और आपको बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होगी।
55
योगा से फील होगी फुल एनर्जी
तीज व्रत के दौरान आप योगा कर सकती हैं। व्रत में हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज करने से बचें। आप चाहे तो 10 से 15 मिनट मेडिटेशन भी कर सकती हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। आप कुछ योगा जैसे कि अनुलोम विलोम, भ्रामरी, वज्रासन, भुजंगासन आदि कर सकती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.