क्या आपके भी सर्दियों में बहुत जल्दी पड़ जाते हैं हाथ पैर ठंडे? इन 4 ट्रिक्स का करें इस्तेमाल

Published : Nov 10, 2025, 02:41 PM IST
 हाथ पैर

सार

Ways to keep your hands and feet warm: सर्दियों में अगर आपके हाथ-पैर जल्दी ठंडे हो जाते हैं, तो यह ब्लड सर्कुलेशन, एनीमिया या हाइपोथायरायडिज्म की वजह से हो सकता है। ऐसे में गर्म पानी, एक्सरसाइज, गर्म तेल मालिश और हीटिंग पैड से राहत पाई जा सकती है। 

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए लोग स्वेटर, शॉल से लगाकर दस्ताने और मोजे पहनते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके हाथ पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे रहते हैं। ऐसा सबके साथ तो नहीं होता लेकिन जिन लोगों के साथ यह समस्या है, उन्हें कुछ खास उपाय अपनाने की जरूरत है। जानिए सर्दियों किन लोगों को ठंड में अधिक ठंडे हाथ पैरों से परेशान होना पड़ता है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

जल्दी हाथ पैर ठंडे होने के कारण क्या हैं?

ठंडी हाथ पैरों की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है या फिर जिन्हें एनीमिया या फिर हाइपोथायरायडिज्म जैसी समस्या होती है। शरीर गर्मी बचाने के लिए त्वचा की ब्लड वैसल्स को सिकोड़ता है। जिससे हाथ और पैरों का ब्लड सर्कुलेशन है, वह कम हो जाता है। जिससे कि वह ठंडे हो जाते हैं। अगर आपको इस समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

और पढ़ें: Skin Care : महंगे फेसवॉश को कहें बाय, जीरो बजट में इन 3 नेचुरल चीजों से पाएं ग्लोइंग स्किन

ठंडे हाथ पैरों की समस्या से कैसे बचा जाए?

  1. अगर आपके हाथ पैर ठंड के कारण जम से जाए, तो तुरंत आपको गर्म पानी का इस्तेमाल करना। गर्म पानी में हाथ पैर डुबोकर रखना से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाएगा। 
  2. अगर आपको अक्सर ठंडे हाथ पैर की समस्या रहती है, तो आप रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। हाथों को गोल घूमाकर या मुट्ठी बंद कर, खोलकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएं।
  3. आप चाहे तो गर्म तेल से हाथ पैरों की मालिश करके भी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना सकते हैं। हाथ पैरों को ठंडक से बचाने के लिए दस्ताने जरूर पहनें। ऐसा करने से हाथ पैरों की गर्माहट बनी रहेगी
  4. सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए हल्दी वाला दूध, अदरक तुलसी की चाय और सूप जैसी डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको ज्यादा समस्या है, तो आप इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड से हाथ पैरों की सिकाई भी कर सकते हैं। समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

और पढ़ें: चेहरा करेगा सोने जैसा शाइन, ठंडे पानी से 100 बार स्किन करें स्प्लैश

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या