
Sleep Apnea Symptoms:आजकल नींद की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते और दिन भर थके-थके रहते हैं। इससे कई तरह के काम प्रभावित होते हैं और सेहत भी खराब होती है। कुछ लोगों को रात में सोते समय बेचैनी भी महसूस होती है। ऐसा लगता है जैसे अचानक सांस रुक रही है और दम घुट रहा है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है, तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह नींद की एक खतरनाक बीमारी, स्लीप एपनिया का लक्षण हो सकता है।
यह एक बहुत ही खतरनाक नींद की बीमारी है। समय पर इलाज न कराने पर यह जानलेवा भी हो सकती है। पूरी दुनिया में हर साल इस बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। 50 साल के बाद, इसके मामले ज्यादातर देखे जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, स्लीप एपनिया के कारण सांस की नली की मांसपेशियां कमजोर होकर ढीली पड़ने लगती हैं। इससे सांस की नली बंद हो जाती है और सांस लेने में तकलीफ होती है। रात में सोते समय बेचैनी इसका शुरुआती लक्षण है। इस तरह की समस्या होने पर, लापरवाही से बचना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
डॉक्टरों के मुताबिक, आजकल की जीवनशैली ऐसी हो गई है कि नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे नींद खराब होती है। इसका पूरा असर सेहत पर पड़ता है। ठीक से नींद न पूरी होने पर हृदय रोग, मोटापा और मधुमेह होने का खतरा रहता है। नींद की कमी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करती है। WHO के अनुसार, दुनिया भर में 100 करोड़ से ज्यादा लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण स्लीप एपनिया है।
तेज और लगातार खर्राटे लेना
नींद में सांस का रुकना (अक्सर घर वाले नोटिस करते हैं)
रात में बार-बार नींद खुलना या घबराकर उठना
सुबह सिरदर्द रहना
दिनभर नींद आना या थकावट रहना
एकाग्रता की कमी और चिड़चिड़ापन
मुंह सूखना या गला खराश के साथ उठना
उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर):लंबे समय तक स्लीप एपनिया बिना इलाज के रहने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.