
हेल्थ डेस्क: कल्पना कीजिए कि आप एक महत्वपूर्ण मीटिंग में हैं और एक गंभीर चर्चा के बीच में आपको छींकने की इच्छा होती है। आपको पता है कि छींक जोर से आने वाली है और यह स्पीकर को भी बाधित कर सकता है और आप सबकी स्पॉटलाइट चुरा सकते हैं। तो क्या मीटिंग में सही व्यक्ति बनने के लिए आप छींकने की अपनी प्रबल इच्छा को बीच में ही रोक लेंगे? अगर आप ऐसा सोच भी रहे हैं तो हम आपको बता दें ये विचार बहुत ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि सिर्फ छींक रोकने के इस सरल कार्य के आपके गले में एक बड़ा सा छेद हो सकता है। जी हां, ये कोई मजाक नहीं है ये बिल्कुल सच है।
34 साल के शख्स को छींन रोकना पड़ा भारी
दरअसल ऐसी ही एक घटना 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ तब हुई जब वो विनम्र होने के लिए अपनी छींक को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा था। छींक उसने रोकी और उसके गले में एक छेद हो गया। बीजे केस रिपोर्ट्स द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक हालिया पेपर में डॉक्टरों के एक समूह द्वारा यह विचित्र कहानी सामने आई है। प्रकाशित रिपोर्ट को इन डॉक्टरों द्वारा बताया गया है कि उस व्यक्ति ने न केवल अपनी छींक को आम तौर पर हाथ से मुंह दबाकर रखा, बल्कि अपनी नाक भींच ली और छींक को रोकने के लिए अपना मुंह भी बंद कर लिया। ब्रिटेन में 34 वर्षीय इस व्यक्ति को अपनी छींक रोकने की कोशिश के लिए कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
छींक रोकने की वजह से गले में हुआ छेद
अखबार में दावा किया गया कि जब पुरुष अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में गया तो वह फिट था। छींक के बाद कुछ भी निगलने में दर्द और आवाज में बदलाव का अनुभव कर रहा था। डॉक्टर ने जब इस बारे में पूछताछ की तो ब्रिटिश व्यक्ति ने बताया कि उसने छींक को रोकने के लिए अपनी नाक दबाकर, मुंह बंद रखा था। तभी से गर्दन में सूजन हो गई। शारीरिक जांच करने पर उसकी श्वास नली से हवा निकलती हुई दिखाई दी। इसी वजह से गर्दन पर सूजन थी। जब तक उनकी हालत धीरे-धीरे बेहतर नहीं हो गई तब तक उन्हें नासोगैस्ट्रिक ट्यूब से दूध पिलाया गया।
नाक बंद करके छींकना क्यों खतरनाक
इस केस के बाद डॉक्टरों ने चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि नाक और मुंह को बंद करके छींक को रोकना एक खतरनाक है और इससे बचना चाहिए। क्योंकि इससे न्यूमोमीडियास्टिनम, टाइम्पेनिक झिल्ली का छिद्र और यहां तक कि सेरेब्रल एन्यूरिज्म का टूटना जैसी कई जटिलताएं हो सकती हैं।
छींक रोकने के नुकसान
और पढ़ें - प्रेग्नेंसी में 80 फीसदी होता है इंफेक्शन का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव की 5 Tips
Workout बनेगा इंजरी का कारण, अगर गलती से भी भूल गए Pre and Post Stretching
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.