Published : Apr 10, 2023, 08:46 AM ISTUpdated : Apr 10, 2023, 08:47 AM IST
हेल्थ डेस्क : जैसे-जैसे मौसम का तापमान बढ़ रहा है गर्मी भी बढ़ती जा रही है और इससे शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। लेकिन आपको कैसे पता चले कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है और इससे बचा कैसे जा सकता है आइए हम आपको बताते हैं...
शरीर में पानी की कमी को ही डिहाइड्रेशन कहा जाता है। हमारा शरीर 65-70% पानी से बना है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हमें पौष्टिक खाने के साथ-साथ पानी की भी जरूरत होती है।
210
क्यों होता है डिहाइड्रेशन
डिहाइड्रेशन का सबसे बड़ा कारण गर्मी होती है, क्योंकि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है हमारे शरीर से पसीना निकलता और पसीना निकलने से पानी की कमी हो जाती है।
310
अन्य कारण
बार-बार टॉयलेट जाने से भी शरीर में पानी की कमी होती है और बहुत ज्यादा तेज बुखार या लूज मोशन हो तो भी शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है।
410
डिहाइड्रेशन के संकेत
- सांस लेने में दिक्कत
- स्किन ड्राई होना या रैशेज होना
- होंठ का सूखना या फटे होंठ में से खून आना
- सिर दर्द होना
- सुस्ती और थकान होना
- कंसंट्रेशन में कमी होना
- कब्ज होना
- सांस की बदबू आना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- यूरिन का रंग बदलना
510
डिहाइड्रेशन से कैसे बचें
- गर्मियों में कम से कम 1 दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- नींबू पानी, आम पन्ना, फ्रेश जूस का सेवन करें।
- ज्यादा पानी की मात्रा वाले फल जैसे- तरबूज, खरबूज, संतरा, खीरा इनका सेवन करें।
- घर से पानी पीकर निकले और पानी की बोतल साथ में रखें।
- अल्कोहल और चाय-कॉफी को कम करें।
610
डिहाइड्रेशन को दूर करते हैं यह जूस
अगर आपको डिहाइड्रेशन महसूस हो रहा है तो आप गिलोय या तुलसी का रस पी सकते हैं या फिर सौंफ का पानी और गन्ने का रस भी डिहाइड्रेशन को दूर करता है। साथ ही गर्मियों में नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद होता है।
710
डॉक्टर को कब दिखाएं
अगर आपको लगता है कि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है और 24 घंटे से ज्यादा उल्टी दस्त है, नींद नहीं आ रही है, चिड़चिड़ापन बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है।
810
कब पानी पिएं
- सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी जरूर पिएं।
- खाना खाने से 30 मिनट पहले और खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।
- रात को खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं।
- बीच-बीच में हर आधे या 1 घंटे बाद पानी जरूर पिएं।
910
कब पानी नहीं पिएं
- धूप से तुरंत आने के बाद पानी नहीं पिएं।
- खेलकर आने के बाद पानी नहीं पिएं।
- जिम या वर्कआउट करने के तुरंत बाद पानी ना पिएं।
- चाय या कॉफी पीने के बाद पानी नहीं पिएं।
- तरबूज खरबूज जैसे फल खाने के बाद पानी का सेवन ना करें।
- खड़े होकर पानी ना पिएं।
1010
1 दिन में कितना पानी पिएं
इंसान को अपने वजन के हिसाब से अपने वॉटर इनटेक को फिक्स करना चाहिए। उदाहरण के लिए आपको अपनी बॉडी वेट से 30 को गुणा करना है, जो संख्या आएगी वह पानी के मिलीलीटर में होगी आप इसे लीटर में बदलकर अपने वॉटर इनटेक को जान सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.