इस सफेद चीज को जी भर खाती हैं 54 की तब्बू, फिर भी हैं लेडी सिंघम सी Fit

Published : Nov 04, 2025, 10:25 AM IST
तब्बू

सार

Tabu birthday: 54 की उम्र में भी तब्बू अपनी फिटनेस और खूबसूरती से सबको हैरान करती हैं। योग, वेजिटेरियन डाइट और पॉजिटिव लाइफस्टाइल से वह खुद को हमेशा हेल्दी रखती हैं।

Tabu fitness and diet: 4 नवंबर को तब्बू अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में तब्बू ऐसी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, जिनकी एक्टिंग के दम पर फिल्म हिट हो जाती है। एक्ट्रेस का पुलिस कैरक्टर फैंस के बीच खूब पॉपुलर है। इसकी एक वजह है बढ़ती उम्र में उनका फिट रहना। हर किसी को यह जानने की इच्छा है कि आखिर तब्बू बढ़ती उम्र में भी कैसे इतनी चुस्त और दुरुस्त हैं। इसके पीछे एक ही राज है उनकी लाइफस्टाइल और जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया। तब्बू बता चुकी हैं कि वह लाइफस्टाइल को लेकर बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट नहीं है लेकिन अपने खान-पान का जरूर ध्यान रखती हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कि तब्बू खुद को बढ़ती उम्र में कैसे फिट रखती हैं।

पेटभर चावल खाती हैं तब्बू

डाइटिंग और वेट कंट्रोल करने वाले लोग अक्सर चावल से दूरी बनाते हैं। वहीं तब्बू पेट भरकर चावल खाती हैं। उनका मानना है कि चावल खाने से उनका वेट नहीं बढ़ता और यह उनके लिए हेल्दी है। तब्बू मानती हैं कि आप भले ही जितना भी खाएं लेकिन एक्सरसाइज की मदद से वेट कंट्रोल जरूर करें। यह पूरी तरीके से जीन संरचना पर निर्भर करता है कि आपके शरीर में कौन सा खाना ज्यादा लग रहा है। उसी के अनुसार डाइट तय करनी चाहिए।

योग से बॉडी को फिट रखती हैं तब्बू

तब्बू भले ही घंटों जिम में ना बिताती हो लेकिन वह योग जरूर करती हैं। तब्बू का मानना है कि योग एक्सरसाइज नहीं है। इसे करने से आपके मन को शांति मिलती है और साथ ही नकारात्मकता दूर होती है। एक्ट्रेस बॉडी को फिट रखने के लिए वॉक भी करती हैं।

और पढ़ें: BP लो हो जाए तो तुरंत करें ये 7 काम, बच सकती है आपकी जान

खाने में लेती हैं वेजीटेरियन फूड्स

आपको बताते चलें कि तब्बू वेजिटेरियन हैं और उनके खाने में मौसमी फल और सब्जियां जरूर शामिल होती हैं। तब्बू खाने में कभी भी नखरे नहीं करती और उन फूड्स को जरूर लेती हैं, जो शरीर को फुल न्यूट्रिशन दें। यानी कि उनके खाने में बैलेंस डाइट अहम हिस्सा होती है। इसमें अनाज के साथ, सीड्स, फल, सब्जियां आदि शामिल होता है।

कॉफी नहीं चाय की दिवानी हैं तब्बू

ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस जहां चाय और कॉफी से परहेज करती हैं, वहीं तब्बू चाय की दीवानी हैं। वह दिन भर में कई कप चाय पी सकती हैं। एक्ट्रेस मानती हैं कि उन्हें स्ट्रीट फूड्स भी खाना पसंद है लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाती हैं। यानी कि फैंस की तरह तब्बू की भी डाइट नॉर्मल है, जिससे वह बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रख रही हैं।

और पढ़ें: 54 में लगेंगी 34 की हसीना, पहनें तब्बू जैसी 7 ब्लैक ड्रेस

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या