
BP Dip Remedies: अचानक चक्कर आए, धुंधला दिखाई देने लगे या फिर बेहोशी जैसी स्थिति उत्पन्न हो, तो इसे सीरियस लीजिए। क्योंकि यह लो बीपी यानी लो ब्लड प्रेशर के संकेत हैं। लो बीपी में दिमाग तक खून सही मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। जिससे चक्कर जैसी स्थिति उत्पन होती है। ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले कुछ उपाय करने चाहिए।
अगर चक्कर या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेटकर पैरों को ऊंचा रखें। इससे खून वापस दिल और दिमाग की ओर जाता है और ब्लड प्रेशर जल्दी स्थिर होता है। अगर आप घर के बाहर हैं, तो स्क्वाट करें या पैरों को क्रॉस करके थोड़ी देर रुकें।
अगर आपका बीपी अक्सर लो रहता है, तो डॉक्टर की सलाह से थोड़ा नमक बढ़ा सकते हैं। लो बीपी के दौरान नमकीन स्नैक और पानी साथ लेने से ब्लड वॉल्यूम जल्दी बढ़ता है।
एक बड़ा ग्लास ठंडा पानी तुरंत ब्लड वॉल्यूम बढ़ाकर बीपी को सामान्य करता है। चक्कर आने की स्थिति में आप पहले लेट जाएं और फिर एक ग्लास पानी पिएं। गर्मी हो या फिर आप एक्सरसाइज करके लौटे हैं, तो खुद को हाइड्रेटेड रखें।
लेटने से पहले कुछ सेकंड बैठें, फिर धीरे से खड़े हों। हाथ दीवार या कुर्सी पर रखें ताकि बैलेंस न बिगड़े।बहुत गर्म पानी से नहाने या देर तक खड़े रहने से बचें।
और पढ़ें: Cold Feet Reason: रात में पैरों में ठंड लगने से नींद क्यों नहीं आती? जानें घरेलू इलाज
भारी खाना खाने से ब्लड पेट की ओर खिंच जाता है, जिससे बीपी गिर सकता है। दिनभर में हल्के, पौष्टिक और छोटे-छोटे मील लें।
कॉम्प्रेशन स्टॉकिंग्स या पेट पर बेल्ट लगाने से पैरों में खून जमा नहीं होता। यह ब्लड को ऊपर की ओर लौटने में मदद करते हैं और खड़े होने पर चक्कर आने से बचाते हैं।
A: Abdominal compression (पेट पर हल्का दबाव)
B: Bolus of cold water & Bed head raised (ठंडा पानी पिएं, सिर थोड़ा ऊंचा रखें)
C: Counter-maneuvers (पैर और ग्लूट्स की मांसपेशियों को कसें)
D: Discuss medicines (डॉक्टर से दवाओं पर चर्चा करें)
E: Exercise & Education (शरीर को एक्टिव रखें और जानकारी लें)
F: Fluids and salt (तरल और नमक सही मात्रा में लें)
इसे भी पढ़ें: Breast Cancer Signs: 3 मिनट में खुद करें ब्रेस्ट चेक, वक्त रहते पहचानें कैंसर
अगर चक्कर आने के साथ-साथ सीने में दर्द, सांस फूलना या फिर कन्फ्यूजन जैसी स्थिति हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.